Last Updated:
Chennai grand masters 2026: फ्रांस के ग्रैंडमास्टर अलीरेजा फिरोजा ने चेन्नई ग्रैंड मास्टर्स 2026 में बड़ा धमाका करते हुए मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन डी गुकेश को हरा दिया. 69 चालों तक चले रोमांचक मुकाबले में फिरोजा ने काले मोहरों से खेलते हुए गुकेश को मात दी. आठ खिलाड़ियों वाले इस डबल राउंड-रॉबिन टूर्नामेंट की पुरस्कार राशि 75 लाख रुपये है.
डी गुकेश
चेन्नई: फ्रांस के ग्रैंडमास्टर अलीरेजा फिरोजा ने मौजूदा विश्व चैंपियन डी गुकेश को हराकर बड़ा उलटफेर किया और चेन्नई ग्रैंड मास्टर्स 2026 के दूसरे दौर के बाद एकल बढ़त हासिल कर ली. पहले दौर में काले मोहरों से भारतीय ग्रैंडमास्टर एम प्रणेश को हराने वाले फिरोजा ने इस बार 69 चाल तक चले बेहद संघर्षपूर्ण मुकाबले में गुकेश को मात दी.
इस जीत के साथ उन्होंने भारत के सबसे प्रतिष्ठित क्लासिकल शतरंज टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दर्ज करते हुए दो अंकों के साथ शीर्ष स्थान हासिल कर लिया.
टूर्नामेंट में शामिल अन्य तीन भारतीय खिलाड़ी प्रणेश, अर्जुन एरिगेसी और निहाल सरीन ने अपने से ऊंची रेटिंग वाले प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ मुकाबले ड्रॉ खेले.
इस आठ खिलाड़ियों के डबल राउंड-रॉबिन टूर्नामेंट की कुल पुरस्कार राशि 75 लाख रुपये है, इसके अलावा इसमें खिलाड़ियों को फिडे सर्किट के महत्वपूर्ण अंक भी मिलेंगे.
About the Author

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रेटजी मेकिंग का रोल संभाल रहे अ…और पढ़ें






