@जे0 के0……
— पुलिस ने खाली कराया मलबा, बाउंड्री वॉल, कार्यालय, पीसी रूम सहित अन्य निर्माण कार्य कराए जाएंगे
— छह माह पूर्व अराजक तत्वों द्वारा थाना भवन गिराने के मामले में अभी तक नहीं हुई कार्रवाई
— इस दुस्साहसिक कार्य करने को लेकर आमजन में गया नकारात्मक संदेश

Sonbhadra। घोरावल नगर स्थित पुराने थाना भवन में एक करोड़ 53 लाख की लागत से पुलिस क्षेत्रा अधिकारी घोरावल कार्यालय का निर्माण किया जाएगा। शुक्रवार को अपर पुलिस अधीक्षक नक्सल एवं कार्यदाई संस्था के अवर अभियंता, कस्बा चौकी प्रभारी की मौजूदगी में पुराने थाना भवन में मलबा सफाई का कार्य प्रारंभ हुआ।

ज्ञात हो कि पुराने थाना भवन में 6 माह पूर्व अराजक तत्वों द्वारा अवैध कब्जा किया जा रहा था जिसमें स्थानीय नागरिकों द्वारा विरोध किया गया तथा मामले की शिकायत जिला अधिकारी से की गई ।

जिसमें जिलाधिकारी द्वारा अपर जिलाधिकारी के नेतृत्व में चार सदस्यी कमेटी द्वारा मामले की जांच की गई जिसमें पुराने थाना भवन को थाने की जमीन करार दी गई तथा अवैध कब्जा करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की रिपोर्ट दी गई।

उपरोक्त जमीन पर पुलिस क्षेत्राधिकारी घोरावल कार्यालय का निर्माण एक करोड़ 53 लाख की लागत से कराया जाएगा जिसमें बाउंड्री वॉल, कार्यालय, पीसी रूम सहित अन्य निर्माण कार्य कराए जाएंगे।

उक्त जानकारी और अपर पुलिस अधीक्षक नक्सल ने दी। पुराना थाना भवन पर पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय बनाए जाने का स्थानीय व्यापार मंडल एवं नागरिकों द्वारा स्वागत किया जा रहा है।





