• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

आदित्य धर और कार्तिक आर्यन ने नेशनल अवॉर्ड में क्यों उठाया हाथ? धनुष को मिले 2 सम्मान, देखें सितारों की तस्वीरें

Admin by Admin
September 22, 2026
in मनोरंजन
0
आदित्य धर और कार्तिक आर्यन ने नेशनल अवॉर्ड में क्यों उठाया हाथ? धनुष को मिले 2 सम्मान, देखें सितारों की तस्वीरें


Last Updated:September 22, 2026, 18:31 IST

National Film Awards 2026: नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स 2026 में सितारों का मेला देखने को मिला. यामी गौतम, कार्तिक आर्यन, धनुष, रणदीप हुड्डा से लेकर ममूटी तक तमाम सितारे नजर आए. आइए दिखाते हैं राष्ट्रीय

National Film Awards 2026: 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड समारोह मंगलवार यानी 22 सितंबर को आयोजित हुआ. इस बार दिल्ली में नहीं, बल्कि गुजरात के केवड़िया के एकता नगर में हुआ. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस साल के सर्वश्रेष्ठ एक्टर से लेकर अन्य पुरस्कारों को प्रदान किया. अब अवॉर्ड सेरेमनी से सेलेब्स की तस्वीरें भी सामने आ गई है. चलिए सबका लुक दिखाते हैं. फोटो साभारः Instagram @pibahmedabad

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के पास आयोजित हुए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के लिए कार्तिक आर्यन, यामी गौतम, संजय मिश्रा, धनुष, ममूटी से लेकर अन्य सितारे पहुंचे. अलग-अलग कैटगरी में कुल 92 विनर्स को ये सम्मान प्रदान किए जाएंगे. फोटो साभारः Instagram @pibahmedabad

साल 2024 के दादा साहब फाल्के पुरस्कार के विनर कन्नड़ एक्टर अनंत नाग है. जिन्होंने 50 साल से ज्यादा इंडियन सिनेमा में बिताए हैं. उनके योगदान को देखते हुए उन्हें फिल्म जगत के सबसे बड़े सम्मान से नवाजा गया. उन्हें 2025 में पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया था. फोटो साभारः Instagram @pibahmedabad

Add News18 as
Preferred Source on Google

अगर आप सोच रहे हैं कि यामी गौतम और उनके पति व डायरेक्टर आदित्य धर धुरंधर के लिए नहीं तो किस फिल्म के लिए अवॉर्ड लेने पहुंचे हैं तो इसका जवाब है आर्टिकल 370. इस फिल्म के लिए बेस्ट एक्ट्रेस यामी गौतम बनीं तो ये फिल्म बेस्ट फीचर फिल्म की कैटगरी में भी सिलेक्ट हुई है. फोटो साभारः Instagram @pibahmedabad

Advertisement
Advertisement

सुपरस्टार, डायरेक्टर और फिल्ममेकर धनुष की बात करें तो उन्हें इस समारोह में दो नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. पहला रायन फिल्म के बेस्ट तमिल फिल्म के लिए.दूसरा कैप्टन मिलर फिल्म के लिए धनुष को स्पेशनल मेंशन अवॉर्ड मिला. फोटो साभारः Instagram @pibahmedabad

बेस्ट एक्टर की बात करें तो इस साल बेस्ट एक्टर के लिए ममूटी को ब्रह्मयुगम और चंदू चैंपियन के लिए कार्तिक आर्यन को चुना गया. वहीं आर्टिकल 370 के लिए यामी गौतम को नेशनल अवॉर्ड मिला. इस फिल्म को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म की कैटगरी में भी चुना गया है. फोटो साभारः Instagram @pibahmedabad

रणदीप हुड्डा को बेस्ट डायरेक्ट डेब्यू के लिए चुना गया है. उन्हें ये सम्मान साल 2024 की उनकी स्वातंत्र्यवीर सावरकर फिल्म के लिए मिला है. वहीं बेस्ट डायरेक्शन के लिए आनंद एल राय को सम्मानित किया गया जिन्होंने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी एकता का प्रतीक बनाई. फोटो साभारः Instagram @pibahmedabad

राजकुमार राव की श्रीकांत को बेस्ट हिंदी फिल्म के लिए इस साल नेशनल अवॉर्ड मिला है तो बेस्ट चिल्ड्रिन फिल्म के लिए 35 Chinna Katha Kaadu को चुना गया है. संजय मिश्रा की बात करें तो उन्हें भक्षक फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. फोटो साभारः Instagram @pibahmedabad

इन तस्वीरों के बीच एक खास पल ये भी था जब कई सितारों ने इस समारोह में हाथ उठाया. दरअसल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नए टैलेंट को मंच उपलब्‍ध करवाने के ल‍िए वॉल‍ियंटर की मांग की थी. ज‍िस पर उन्‍होंने हाथ उठाया था. फोटो साभारः Instagram @pibahmedabad

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
First Published :

September 22, 2026, 18:26 IST



Source link

Advertisement
Advertisement
Previous Post

चुर्क. ऑपरेशन शुद्धि में बड़ी कार्रवाई, 1.34 क्विंटल गांजा के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

Next Post

Health Tips : एक चुटकी सोंठ, थोड़ी हींग…आजमाएं ये नुस्खा, बच्चे मांग-मांग पिएंगे दूध

Next Post
Health Tips : एक चुटकी सोंठ, थोड़ी हींग…आजमाएं ये नुस्खा, बच्चे मांग-मांग पिएंगे दूध

Health Tips : एक चुटकी सोंठ, थोड़ी हींग...आजमाएं ये नुस्खा, बच्चे मांग-मांग पिएंगे दूध

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.