• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

चुर्क. ऑपरेशन शुद्धि में बड़ी कार्रवाई, 1.34 क्विंटल गांजा के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

JK Gupta by JK Gupta
September 22, 2026
in सोनभद्र
0

चुर्क संवाददाता@संजय सिंह…


..चोपन पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने ब्रेजा वाहन से गांजा बरामद किया,


मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन शुद्धि” के तहत थाना चोपन पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी से जुड़े तीन आरोपियों मुकुन्द यादव (24) निवासी सिहार धार थाना लैलूंगा रायगढ़ छत्तीसगढ़,
रोहित सिदार (23) निवासी सिहार धार थाना लैलूंगा रायगढ़ छत्तीसगढ़, आशीष मौर्या (19) निवासी महुगढ़ थाना हलिया मीरजापुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से 1 क्विंटल 340 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹50 लाख है।

Advertisement
Advertisement

पुलिस के मुताबिक, 21 सितंबर 2026 को प्रीतनगर क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान एसओजी से ब्रेजा वाहन के संबंध में सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बग्घानाला पुल और डाला क्षेत्र में घेराबंदी की। करीब 16:25 बजे ओबरा जाने वाले पुल की सर्विस लेन पर संदिग्ध ब्रेजा वाहन को रोककर उसमें सवार तीन लोगों को हिरासत में लिया गया।

वाहन की तलाशी के दौरान आगे और पिछली सीट के बीच खाली स्थान तथा डिग्गी में रखे चार बोरों से 93 पैकेट बरामद किए गए, जिनमें कुल 1 क्विंटल 340 ग्राम गांजा पाया गया।पूछताछ में पुलिस के अनुसार आरोपियों ने बताया कि गांजा ओडिशा से मंगवाकर अम्बिकापुर में वाहन में लोड कराया गया था। इसे सोनभद्र के रास्ते मीरजापुर जनपद के संतनगर थाना क्षेत्र के नवढ़िया निवासी एक व्यक्ति को पहुंचाया जाना था।

पुलिस ने ऑनलाइन माध्यम से धनराशि के लेन-देन और मोबाइल के जरिए संपर्क किए जाने की जानकारी भी सामने आने की बात कही है।पुलिस के अनुसार नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है और मोबाइल फोन समेत अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों को चिन्हित करने की कार्रवाई जारी है।
इस मामला में थाना चोपन पर मु0अ0सं0 370/2026, धारा 8/20/27ए/29/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज किया गया है। तस्करी में प्रयुक्त वाहन को धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज किया गया है।कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन तथा एएसपी ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल और क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण में की गई। अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में थाना चोपन प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता सहित पुलिसकर्मी और एसओजी प्रभारी निरीक्षक  श्री रामस्वरूप वर्मा,
हे0का0 मनीष सिंह, एसओजी,का0 अजीत यादव, एसओजी, का0 अजीत कुमार, का0 रितेश पटेल, एसओजी शामिल रही

Advertisement
Advertisement
Previous Post

सलखन. रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप

Next Post

आदित्य धर और कार्तिक आर्यन ने नेशनल अवॉर्ड में क्यों उठाया हाथ? धनुष को मिले 2 सम्मान, देखें सितारों की तस्वीरें

Next Post
आदित्य धर और कार्तिक आर्यन ने नेशनल अवॉर्ड में क्यों उठाया हाथ? धनुष को मिले 2 सम्मान, देखें सितारों की तस्वीरें

आदित्य धर और कार्तिक आर्यन ने नेशनल अवॉर्ड में क्यों उठाया हाथ? धनुष को मिले 2 सम्मान, देखें सितारों की तस्वीरें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.