• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सलखन. रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप

JK Gupta by JK Gupta
September 22, 2026
in सोनभद्र
0

सलखन संवाददाता@बद्रीप्रसाद…


अमला मोड़ के समीप दुपटिया टोला के पास रेलवे लाइन पर एक अधेड़ व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

मिली जानकारी के अनुसार गुलाब (60 वर्ष) उर्फ लल्ली पुत्र सोमारू कोल, निवासी डूबटिया टोला पटवध मंगलवार को किसी काम से निकले थे। दोपहर के बाद पशु चराने गए चरवाहों की नजर रेलवे लाइन के पास पड़े शव पर पड़ी। इसकी सूचना ग्रामीणों को दी गई, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

Advertisement
Advertisement

ग्रामीणों ने घटना की सूचना रेलवे पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त कराई। मृतक की पहचान गुलाब उर्फ मन्नी के रूप में होने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसे लेकर पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement
Advertisement
Previous Post

यूपी में 18 IPS अफसरों का तबादला, मथुरा समेत कई जिलों के SP बदले, देखें पूरी लिस्ट

Next Post

चुर्क. ऑपरेशन शुद्धि में बड़ी कार्रवाई, 1.34 क्विंटल गांजा के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

Next Post

चुर्क. ऑपरेशन शुद्धि में बड़ी कार्रवाई, 1.34 क्विंटल गांजा के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.