ब्यूरो@जे0 के0…..
जिला गंगा समिति एवं जिला पर्यावरण समिति के तत्वावधान में चोपन घाट पर हुआ कार्यक्रम

Sonbhadra। शासन के निर्देशों के क्रम में आज सुबह जिला गंगा समिति एवं जिला पर्यावरण समिति के तत्वावधान में चोपन घाट पर ‘ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह’ (BRICS Sustainable Lifestyle Week) के अंतर्गत एक संक्षिप्त जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
यह कार्यक्रम वन विभाग सोनभद्र (जिला गंगा समिति) के जिला परियोजना अधिकारी श्री महेंद्र गौतम एवं वन विभाग (जिला पर्यावरण समिति) से श्री प्रमोद (JRF) की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य बिंदु:
जल संरक्षण (Save Water): सवेरे चोपन घाट पर मौजूद लोगों को जल संचयन करने, पानी की बर्बादी रोकने तथा नदियों को स्वच्छ व प्रदूषण मुक्त रखने के बारे में बताया गया।
मिशन LiFE की 7 थीम्स: जिला परियोजना अधिकारी श्री महेंद्र गौतम द्वारा उपस्थित नागरिकों को मिशन LiFE की 7 थीम्स की जानकारी देते हुए स्वस्थ जीवनशैली (Adopt Healthy Lifestyle) अपनाने की अपील की गई।

प्लास्टिक पर प्रतिबंध: पर्यावरण समिति से श्री प्रमोद द्वारा लोगों से एकल-उपयोग प्लास्टिक (Single-Use Plastic) का प्रयोग न करने और थैला इस्तेमाल करने का आग्रह किया गया।
कार्यक्रम में नगर पंचायत चोपन से विनीत शर्मा, वार्ड नंबर 10 के सभासद सुशील, अभिषेक सिंह यादव तथा स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।