• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. धनतेरस पर बाजारों में उतरी पुलिस, एसपी ने पैदल गश्त कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

JK Gupta by JK Gupta
November 6, 2026
in सोनभद्र
0

ब्यूरो@जे0 के0….


व्यापारियों से किया संवाद, सर्राफा दुकानों पर सीसीटीवी और सुरक्षा इंतजाम दुरुस्त रखने के दिए निर्देश


Sonbhadra। धनतेरस एवं आगामी दीपावली, भैया दूज और छठ पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मेविस टॉक, क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा और पर्याप्त पुलिस बल के साथ रॉबर्ट्सगंज के प्रमुख बाजारों एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

इस दौरान एसपी ने बाजारों में व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों से संवाद कर त्योहारों को आपसी सौहार्द एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। उन्होंने व्यापारियों को दुकानों और प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे चालू रखने तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के निर्देश दिए।

एसपी ने विशेष रूप से सर्राफा एवं ज्वेलरी की दुकानों का निरीक्षण किया। दुकानदारों को प्रवेश और निकास द्वार पर निगरानी रखने तथा नकदी और कीमती आभूषणों की सुरक्षा के लिए सतर्कता बरतने को कहा।

वहीं, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को पूरी मुस्तैदी से ड्यूटी करने, बाजारों में लगातार गश्त करने, संदिग्धों पर नजर रखने और यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

पुलिस प्रशासन के अनुसार, जनपद के सभी सर्किलों और थाना क्षेत्रों में क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ बाजारों में पैदल गश्त कर रहे हैं। त्योहारों के दौरान सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की सक्रियता बढ़ा दी गई है।

Views: 20
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

सोनभद्र. भारत निर्वाचन आयोग के अनुमोदन से जनपद के मतदान केन्द्रों की सूची का किया गया प्रकाशन

Related Posts

  • सोनभद्र. भारत निर्वाचन आयोग के अनुमोदन से जनपद के मतदान केन्द्रों की सूची का किया गया प्रकाशन सोनभद्र. भारत निर्वाचन आयोग के अनुमोदन से जनपद के मतदान केन्द्रों की सूची का किया गया प्रकाशन
  • सोनभद्र. पं. विद्याधर इंटर कॉलेज में रंगोली प्रतियोगिता, छात्राओं ने बिखेरे रचनात्मकता के रंग सोनभद्र. पं. विद्याधर इंटर कॉलेज में रंगोली प्रतियोगिता, छात्राओं ने बिखेरे रचनात्मकता के रंग
  • सोनभद्र. जल संरक्षण एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित सोनभद्र. जल संरक्षण एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • सोनभद्र. 18 वर्ष से अधिक आयु के पात्र लाभार्थियों का मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के निर्देश। सोनभद्र. 18 वर्ष से अधिक आयु के पात्र लाभार्थियों का मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के निर्देश।
  • म्योरपुर. बच्चों को 12 जानलेवा बीमारियों से बचाएगा टीकाकवच अभियान, गांव-गांव पहुंचेगी जागरूकता वैन म्योरपुर. बच्चों को 12 जानलेवा बीमारियों से बचाएगा टीकाकवच अभियान, गांव-गांव पहुंचेगी जागरूकता वैन
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement