• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. 18 वर्ष से अधिक आयु के पात्र लाभार्थियों का मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के निर्देश।

JK Gupta by JK Gupta
November 6, 2026
in सोनभद्र
0

ब्यूरो@जे0 के0…..


सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों पर पंजीकृत  युवा महिला मतदाताओं का मतदाता सूची में शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित कराने के निर्देश


Sonbhadra। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी चर्चित गौड़ ने अवगत कराया है कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के पत्र के क्रम में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 कराया जा रहा है। इसके अंतर्गत मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन दिनांक 12 नवम्बर 2026 को किया जाएगा तथा दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि 12 नवम्बर 2026 से 11 दिसम्बर 2026 तक निर्धारित की गई है।

जिलाधिकारी ने बताया कि उक्त पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा संचालित सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों में पंजीकृत राशन कार्डों पर अंकित 18 वर्ष एवं उससे अधिक आयु वर्ग के अर्ह लाभार्थियों का निर्वाचक नामावली में शत-प्रतिशत पंजीकरण कराया जाना है।

इस संबंध में जनपद स्तर पर शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों में पंजीकृत लाभार्थियों में से 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के छूटे हुए, विशेषकर महिला तथा युवा लाभार्थियों का चिन्हांकन कर उनके फार्म-6 के माध्यम से निर्वाचक नामावली में शत-प्रतिशत पंजीकरण कराने की कार्यवाही संबंधित विभाग के माध्यम से सुनिश्चित कराई जाएगी। साथ ही सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों से संलग्न निर्धारित प्रारूप पर रिपोर्ट प्राप्त किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया है कि विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के अंतर्गत दावे एवं आपत्तियां प्राप्त किए जाने की अंतिम तिथि के पश्चात निर्धारित प्रारूप में जनपद स्तर पर संचालित सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों की कुल संख्या, राशन कार्डों पर अंकित 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लाभार्थियों की कुल संख्या, कॉलम-2 के सापेक्ष वर्तमान मतदाता सूची में दर्ज लाभार्थियों की कुल संख्या, ऐसे लाभार्थियों की कुल संख्या जो 18 वर्ष से अधिक आयु के हैं तथा जिनका नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है और कॉलम-4 के सापेक्ष ऐसे लाभार्थियों की कुल संख्या, जिनके द्वारा दावा एवं आपत्ति अवधि में फार्म-6 भर दिया गया है, का विवरण उपलब्ध कराया जाए।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि खाद्य एवं रसद विभाग के अंतर्गत संचालित सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों में पंजीकृत लाभार्थियों में से 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के समस्त छूटे हुए, विशेषकर महिला तथा युवा लाभार्थियों का मतदाता सूची में शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित कराया जाए तथा विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के अंतर्गत दावे एवं आपत्तियां प्राप्त किए जाने की अंतिम तिथि के पश्चात निर्धारित प्रारूप पर मांगी गई आख्या दो दिवस के भीतर उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए।

Views: 30
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

म्योरपुर. बच्चों को 12 जानलेवा बीमारियों से बचाएगा टीकाकवच अभियान, गांव-गांव पहुंचेगी जागरूकता वैन

Next Post

सोनभद्र. जल संरक्षण एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Next Post

सोनभद्र. जल संरक्षण एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Related Posts

  • सोनभद्र. धनतेरस पर बाजारों में उतरी पुलिस, एसपी ने पैदल गश्त कर परखी सुरक्षा व्यवस्था सोनभद्र. धनतेरस पर बाजारों में उतरी पुलिस, एसपी ने पैदल गश्त कर परखी सुरक्षा व्यवस्था
  • सोनभद्र. भारत निर्वाचन आयोग के अनुमोदन से जनपद के मतदान केन्द्रों की सूची का किया गया प्रकाशन सोनभद्र. भारत निर्वाचन आयोग के अनुमोदन से जनपद के मतदान केन्द्रों की सूची का किया गया प्रकाशन
  • सोनभद्र. पं. विद्याधर इंटर कॉलेज में रंगोली प्रतियोगिता, छात्राओं ने बिखेरे रचनात्मकता के रंग सोनभद्र. पं. विद्याधर इंटर कॉलेज में रंगोली प्रतियोगिता, छात्राओं ने बिखेरे रचनात्मकता के रंग
  • सोनभद्र. जल संरक्षण एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित सोनभद्र. जल संरक्षण एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • म्योरपुर. बच्चों को 12 जानलेवा बीमारियों से बचाएगा टीकाकवच अभियान, गांव-गांव पहुंचेगी जागरूकता वैन म्योरपुर. बच्चों को 12 जानलेवा बीमारियों से बचाएगा टीकाकवच अभियान, गांव-गांव पहुंचेगी जागरूकता वैन
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement