• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. सात साल से फरार दुष्कर्म का आरोपी छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार, पिपरी पुलिस को मिली सफलता

JK Gupta by JK Gupta
November 6, 2026
in सोनभद्र
0

ब्यूरो@जे0 के0….


2019 में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में दर्ज हुआ था मुकदमा, न्यायालय से जारी था स्थायी गिरफ्तारी वारंट


Sonbhadra। नाबालिग से दुष्कर्म के गंभीर मामले में वर्ष 2019 से फरार चल रहे आरोपी को पिपरी पुलिस ने छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लगातार सात वर्षों से गिरफ्तारी से बच रहा था। न्यायालय से जारी स्थायी गिरफ्तारी वारंट के अनुपालन में पुलिस ने यह कार्रवाई की।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मेविस टॉक एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई थी।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी श्रीकांत अग्रवाल (33) पुत्र निरंजन प्रसाद अग्रवाल, निवासी ग्राम बसंतपुर, थाना बलरामपुर, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज, छत्तीसगढ़ है। उसके विरुद्ध वर्ष 2019 में नाबालिग पीड़िता के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था।

मामले में न्यायालय ने आरोपी के खिलाफ स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। इसके बाद से ही वह लगातार गिरफ्तारी से बच रहा था। पुलिस ने कई बार उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो जाता था। लगातार गोपनीय सूचनाएं जुटाने और पते का सत्यापन करने के बाद पिपरी पुलिस ने छत्तीसगढ़ में दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में पिपरी थानाध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव, उपनिरीक्षक दिलीप सिंह और मुख्य आरक्षी श्याम सुंदर पाण्डेय शामिल रहे।

Views: 10
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

सोनभद्र. धनतेरस पर बाजारों में उतरी पुलिस, एसपी ने पैदल गश्त कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

Related Posts

  • सोनभद्र. धनतेरस पर बाजारों में उतरी पुलिस, एसपी ने पैदल गश्त कर परखी सुरक्षा व्यवस्था सोनभद्र. धनतेरस पर बाजारों में उतरी पुलिस, एसपी ने पैदल गश्त कर परखी सुरक्षा व्यवस्था
  • सोनभद्र. भारत निर्वाचन आयोग के अनुमोदन से जनपद के मतदान केन्द्रों की सूची का किया गया प्रकाशन सोनभद्र. भारत निर्वाचन आयोग के अनुमोदन से जनपद के मतदान केन्द्रों की सूची का किया गया प्रकाशन
  • सोनभद्र. पं. विद्याधर इंटर कॉलेज में रंगोली प्रतियोगिता, छात्राओं ने बिखेरे रचनात्मकता के रंग सोनभद्र. पं. विद्याधर इंटर कॉलेज में रंगोली प्रतियोगिता, छात्राओं ने बिखेरे रचनात्मकता के रंग
  • सोनभद्र. जल संरक्षण एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित सोनभद्र. जल संरक्षण एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • सोनभद्र. 18 वर्ष से अधिक आयु के पात्र लाभार्थियों का मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के निर्देश। सोनभद्र. 18 वर्ष से अधिक आयु के पात्र लाभार्थियों का मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के निर्देश।
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement