• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Health Tips : एक चुटकी सोंठ, थोड़ी हींग…आजमाएं ये नुस्खा, बच्चे मांग-मांग पिएंगे दूध

Admin by Admin
September 22, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
Health Tips : एक चुटकी सोंठ, थोड़ी हींग…आजमाएं ये नुस्खा, बच्चे मांग-मांग पिएंगे दूध

[ad_1]

Last Updated:September 22, 2026, 18:37 IST

Child health tips : अगर छोटे बच्चों को भूख नहीं लग रही है या दूध पिलाते ही वे पलटी कर देते हैं तो घबराने की जरूरत नहीं है. इस समस्या को आप घर में ही दूर कर सकते हैं. लोकल 18 से मऊ के यूनानी चिकित्सक डॉ. मोहम्मद इमरान बताते हैं कि पेट में दर्द के साथ मरोड़ होने पर भी बच्चे दूध नहीं पीते हैं. ऐसे में थोड़ी सी हींग को गुनगुने पानी में घोल लें. इस घोल को बच्चे की नाभि के चारों तरफ मालिश कर दें. डॉ. इमरान कहते हैं कि कभी-कभी बच्चों में दूध की वजह से कफ जम जाता है. ऐसे में अगर छोटे बच्चों को बाहर का दूध पिला रहे हैं तो दूध को गर्म करते समय थोड़ी सी इलायची और एक चुटकी सोंठ उसमें डाल लें.

मऊ. अगर आपके घर में छोटे बच्चे हैं और दूध नहीं पी रहे हैं या उनका पाचन प्रकिया सही नहीं है, उन्हें भूख नहीं लग रही है या दूध पिलाते ही पलटी कर देते हैं तो घबराने की जरूरत नहीं. आप देसी नुस्खा अपना कर इस समस्या को दूर कर सकते हैं. लोकल 18 से मऊ के आयुर्वेदिक यूनानी चिकित्सालय के डॉ. मोहम्मद इमरान बताते हैं कि अगर छोटे बच्चों को भूख नहीं लग रही है या दूध नहीं पी रहे हैं तो इसके कई कारण हो सकते हैं. पहला कारण पेट का भरा होना है और दूसरी वजह पेट में कीड़े पड़ना. पेट में दर्द के साथ मरोड़ होने पर भी बच्चे दूध नहीं पीते हैं. अगर इस अवस्था में बच्चा है तो हींग लेकर उसे गुनगुने पानी में घोल लें. इस घोल को बच्चे की नाभि के चारों तरफ मालिश कर दें. इससे बच्चों को आराम मिल जाएगा और वह दूध पीने लगेगा.

जबरदस्ती न करें ये काम

डॉ. इमरान कहते हैं कि कभी-कभी बच्चों में दूध की वजह से कफ जम जाता है. ऐसा दूध के न पचने की वजह से होता है. ऐसे में अगर छोटे बच्चों को गाय या भैंस का दूध पिला रहे हैं तो दूध को गर्म करते समय थोड़ी सी इलायची और एक चुटकी सोंठ उसमें डाल लें. इस तरह दूध को उबालने से वह पाचन योग्य हो जाता है, जो बच्चों को कभी नुकसान नहीं करता है और उनकी पाचन प्रक्रिया सही बनाए रखता है. बच्चों को दूध पिलाते समय कभी जोर जबरदस्ती न करें. जबरदस्ती दूध पिलाना बच्चों के लिए बीमारी का कारण बन सकता है. इससे उनकी भूख मर सकती है.

ये गलती पड़ सकती है भारी

डॉ. इमरान के मुताबिक, अगर लड़का बड़ा है और वह खिचड़ी, दाल या चावल खाता है तो उसे काली मिर्च का पाउडर और गाय का घी जरूर दें. इससे उसकी पाचन शक्ति बढ़ सकती है. 6 महीने से कम का बच्चा है तो जयफल को दूध के साथ घिसकर बच्चों की जुबान पर चटा दें. इससे भी बच्चे की पाचन शक्ति बढ़ेगी. वह दूध को अधिक पसंद करेगा. डॉ. इमरान कहते हैं कि लेकिन घरेलू नुस्खा अपनाने से पहले किसी एक योग्य चिकित्सक से सलाह अवश्य लें, ताकि किसी प्रकार का कोई रिएक्शन न हो और आपका बच्चा सुरक्षित रहे.

About the Author

authorimg

Priyanshu Gupta

प्रियांशु को एक दशक से ज्यादा हो गए पत्रकारिता में. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी कर अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. यहां लंबे समय तक हरिया…

और पढ़ें

Location :

Mau,Uttar Pradesh

First Published :

September 22, 2026, 18:37 IST

[ad_2]

Source link

Views: 90
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

आदित्य धर और कार्तिक आर्यन ने नेशनल अवॉर्ड में क्यों उठाया हाथ? धनुष को मिले 2 सम्मान, देखें सितारों की तस्वीरें

Next Post

कभी 60-80 तो कभी 90 करोड़ | जानिए हर हफ्ते कितने करोड़ बटोर रही ‘हनुमान अंश’ | 5वां हफ्ता रहा सबसे मुनाफे वाला

Next Post
कभी 60-80 तो कभी 90 करोड़ | जानिए हर हफ्ते कितने करोड़ बटोर रही ‘हनुमान अंश’ | 5वां हफ्ता रहा सबसे मुनाफे वाला

कभी 60-80 तो कभी 90 करोड़ | जानिए हर हफ्ते कितने करोड़ बटोर रही 'हनुमान अंश' | 5वां हफ्ता रहा सबसे मुनाफे वाला

Related Posts

  • नंदवारा हत्याकांड में पूर्व मंत्री के बेटे समेत दो गिरफ्तार, कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती वारंट, Uttar-pradesh Hindi News नंदवारा हत्याकांड में पूर्व मंत्री के बेटे समेत दो गिरफ्तार, कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती वारंट, Uttar-pradesh Hindi News
  • Hindustan Special: मोती पालन और हैचरी स्थापना ने मत्स्यपालक को दी उम्मीद, बजट ने रोकी राह, Uttar-pradesh Hindi News Hindustan Special: मोती पालन और हैचरी स्थापना ने मत्स्यपालक को दी उम्मीद, बजट ने रोकी राह, Uttar-pradesh Hindi News
  • यूपी में वाल्मिकी जयंती पर सार्वजनिक अवकाश, 26 अक्तूबर को बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, Uttar-pradesh Hindi News यूपी में वाल्मिकी जयंती पर सार्वजनिक अवकाश, 26 अक्तूबर को बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, Uttar-pradesh Hindi News
  • दूसरी शादी की तैयारी में थी पत्नी, खबर मिलते ही पुलिस लेकर आ गया पहला पति, Uttar-pradesh Hindi News दूसरी शादी की तैयारी में थी पत्नी, खबर मिलते ही पुलिस लेकर आ गया पहला पति, Uttar-pradesh Hindi News
  • जिसके साथ लिव-इन में रहती थी महिला, उस पर करा देती थी केस; पुराने आशिक ने गला घोंटकर मार डाला, Uttar-pradesh Hindi News जिसके साथ लिव-इन में रहती थी महिला, उस पर करा देती थी केस; पुराने आशिक ने गला घोंटकर मार डाला, Uttar-pradesh Hindi News
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement