मुख्य संवाददाता@सौरभ गोस्वामी…..

पत्रकारिता दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार की देर शाम
पत्रकारों ने होटल सत्यम शिवम् सुन्दरम् में संयुक्त प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के बैनर तले पत्रकारिता दिवश मनाया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ताप विद्युत गृह ओबरा के मुख्य महाप्रबंधक इं. राजेन्द्र कुमार अग्रवाल तथा नगर पंचायत ओबरा चेयरमैन चांदनी व विशिष्ट अतिथि महाप्रबंधक जानपद इं. ए के राय, वरिष्ठ पत्रकार राहुल श्रीवास्तव, एसपी तनेजा, क्रशर यूनियन अध्यक्ष अजय सिंह, वरिष्ठ व्यवसायी देव प्रकाश मौर्या, समाज सेवी रमेश सिंह यादव, एड एस के चौबे, महेश जायसवाल, बृजेश पांडेय,अनुराग मिश्रा आदि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस दौरान “पत्रकारिता तब और अब” विषय पर मंचासीन अतिथियों ने मिशन पत्रकारिता और लेखनी का मर्म आदि पर विशेष विचार व्यक्त करते हुए समाज में नैतिक चिंतन, मानवीय पहलू, सामुदायिक भावना जागृत करने, पत्रकारिता के मूल्यों और योगदान पर चिंतन के साथ समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का आह्वान भी किया।
समारोह के दौरान भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा 21, 22 और 23 अगस्त को प्रस्तावित समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) का मंचासीन अतिथियों ने प्रमोशन कर आमजनों को योजना का लाभ उठाने की बात कही।वहीं मुख्य अतिथि सीजीएम इं. राजेन्द्र कुमार अग्रवाल की सेवा निवृत्त 31 मई को होने की जानकारी पर सरल, सौम्य, सामाजिकता के धनी सीजीएम को पूरा मंच समेत समारोही पत्रकार पुष्प वर्षा और माल्यार्पण कर भावभीनी विदाई दिए।

भावुक मन से मुख्य अतिथि ने कहा यह अविस्मरणीय पल, बिदाई, पत्रकार साथी और ओबरा के लोग आजीवन हमें याद रहेंगे।अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार राहुल श्रीवास्तव तथा संचालन कमाल अहमद ने किया।
इस अवसर पर पत्रकार मनमोहन शुक्ला, पीडी राय, जीतेंद्र गुप्ता, विकास हलचल, रंगेश सिंह, कन्हैया केशरी, प्रमोद चौबे,संजय यादव, शमशाद आलम, शशि चौबे,अभिषेक पाण्डेय, शिशिर शर्मा, राजू जायसवाल, राजू उर्फ कुम्बझ चौधरी, अरविंद गुप्ता, राकेश केशरी, मुस्ताक अहमद, किरण गौड़, किरण साहनी, अभिषेक अग्रहरि, राम प्यारे सिंह, अमरदीप सिंह,कृपा शंकर पाण्डेय, केके पाण्डेय, इमरान खान, उत्तम सिंह,सौरभ गोस्वामी,सलमान कुरैशी सहित दर्जनों पत्रकार उपस्थित रहे।





