मुख्य संवाददाता@सौरभ गोस्वामी…..

ओबरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर 4 में हुई मारपीट के मामले में पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। मामले में पीड़ित सोनू वाल्मीकि पुत्र स्व वीरन वाल्मीकि निवासी सेक्टर 4 ने थाने में तहरीर देकर बताया है कि शुक्रवार की शाम लगभग साढ़े 7 बजे के करीब पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसी संजय राम पुत्र मुन्ना विजय पुत्र मुन्ना तथा रामचंद्र निवासी सेक्टर 4 द्वारा उनकी भयो रोमा पत्नी मोनू वाल्मीकि को अचानक लाठी डंडे से मारने पीटने के साथ जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पुलिस द्वारा पीड़ित की तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 351(3),352 तथा115(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।





