• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

तुर्की में भूकंप से दहली धरती, घरों से बाहर न‍िकलकर भागने लगे लोग, रिक्टर स्केल पर 5.5 तीव्रता

Admin by Admin
September 24, 2026
in खेल
0
तुर्की में भूकंप से दहली धरती, घरों से बाहर न‍िकलकर भागने लगे लोग, रिक्टर स्केल पर 5.5 तीव्रता


गुरुवार को तुर्की भूकंप से दहल गया. कई प्रांतों में रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.5 मापी गई. भूकंप के झटके दियाबाकिर, अदियामान, शानलिउर्फा और आसपास के प्रांतों में महसूस किए गए. शुरुआती जानकारी के अनुसार दियाबाकिर में झटके काफी तेज महसूस किए गए. जबकि आसपास के प्रांतों में लोगों को हल्के झटकों का अनुभव हुआ.

शुरुआत में भूकंप की तीव्रता 5.5 बताई जा रही थी, लेकिन बाद में वैज्ञानिकों ने 5.8 मैग्नीट्यूड का अनुमान लगाया. अभी तक जलजले से किसी प्रकार के नुकसान की सूचनाएं नहीं मिली हैं, हालांकि अचानक धरती डोलने से हड़कंप मच गया.

फिलहाल तुर्की में अधिकारियों और आपदा प्रबंधन टीमों द्वारा स्थिति का आकलन किया जा रहा है. स्थानीय प्रशासन ने लोगों को अलर्ट रहने की चेतावनी दी है.

तुर्की के दक्षिण-पूर्वी इलाकों में आए इस भूकंप को लेकर देश की आपदा प्रबंधन एजेंसी (एएफएडी) ने बताया कि अभी तक किसी नुकसान या चोट की कोई खबर नहीं है. एजेंसी के अनुसार भूकंप सुबह 10:40 बजे (ग्रीनविच समय 07:40) आया. इसका केंद्र शानलिउर्फा शहर के ठीक उत्तर में था. हालांकि अभी तक किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं मिली है.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

शानलिउर्फा प्रांत के गवर्नर हसन सिल्डा ने बताया कि भूकंप के झटके काफी तेज महसूस किए गए. उन्होंने कहा, ‘शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार कोई हताहत या घायल नहीं है कोई विध्वंस भी नहीं हुआ, हालांकि इमारतों को कुछ आंशिक नुकसान हो सकता है.”

दियाबाकिर, अदियामान और आसपास के प्रांतों में भी झटके महसूस किए गए. जैसे ही भूकंप से कंपन हुआ लोग घबराकर सड़कों पर निकल आए और बचाव के ठिकाने ढूंढने लगे लेकिन स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है.

बता दें कि तुर्की कई भूगर्भीय फॉल्ट लाइनों से गुजरता है. यही वजह है कि वहां पहले भी बड़े भूकंप आ चुके हैं. फरवरी 2023 में दक्षिण-पूर्वी तुर्की में भीषण भूकंप आया था, जिसमें कम से कम 53,000 लोग मारे गए थे.

सीरिया में भी करीब 7,000 मौतें हुई थीं उस भूकंप में शानलिउर्फा में भी नुकसान हुआ था और 300 से ज्यादा लोग मारे गए थे. हालांकि इस बार के भूकंप में अभी तक कोई बड़ी क्षति की पुष्टि नहीं हुई है प्रशासन सतर्क है और आगे की जानकारी आने पर अपडेट जारी किए जाएंगे.



Source link

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

VIDEO: मनोरंजन जगत में आज मचा खूब धमाल, वीर दास से आयुष्मान तक, जानें 5 बड़ी खबरें

Next Post

200+ लोगों वाला ग्रुप, बर्थडे पार्टी बहाना… आगरा में घर के अंदर चल रहा था धर्मांतरण का खेल, 4 गिरफ्तार

Next Post
200+ लोगों वाला ग्रुप, बर्थडे पार्टी बहाना… आगरा में घर के अंदर चल रहा था धर्मांतरण का खेल, 4 गिरफ्तार

200+ लोगों वाला ग्रुप, बर्थडे पार्टी बहाना... आगरा में घर के अंदर चल रहा था धर्मांतरण का खेल, 4 गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.