• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

33 साल पुराना कल्ट गाना, जो बना शराबियों का पसंदीदा, लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल की धुन पर आज भी थिरकती है पूरी महफिल

Admin by Admin
September 4, 2026
in मनोरंजन
0
33 साल पुराना कल्ट गाना, जो बना शराबियों का पसंदीदा, लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल की धुन पर आज भी थिरकती है पूरी महफिल


Last Updated:September 04, 2026, 09:52 IST

90 के दशक में एक्शन से भरपूर एक ऐसी फिल्म आई, जिसके गाने थिएटर्स से लेकर हर गली-मोहल्ले में गदर मचा दिया था. यह एक ऐसा कल्ट डांस नंबर साबित हुआ, जो बीते तीन दशकों से हर जश्न और पार्टी की पहली पसंद बना हुआ है. लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल के थिरकने पर मजबूर कर देने वाले म्यूजिक और मोहम्मद अजीज-सुदेश भोसले की उम्दा गायकी ने इस ट्रैक को शराबी गानों की लिस्ट में ऑल टाइम फेवरेट बना दिया.

ख़बरें फटाफट

33 साल पुराना कल्ट गाना, जो बना शराबियों का सबसे पसंदीदाZoom

3 दशकों के बाद भी कल्ट है तिरंगा फिल्म का गाना.

नई दिल्ली. साल 1993 में आई एक्शन-ड्रामा फिल्म ‘तिरंगा’ का नाम सुनते ही राजकुमार और नाना पाटेकर के कड़क डायलॉग्स जेहन में कौंध जाते हैं. लेकिन इस देशभक्ति से लबरेज फिल्म का एक गाना ऐसा भी था, जिसने शादियों से लेकर हर महफिलों तक तहलका मचा दिया. हम जिस गाने की बात कर रहे हैं उसका टाइटल है-‘पी ले पी ले ओ मोरे राजा’. यह एक ऐसा गाना है. जिसकी 33 साल बाद भी चमक फीकी नहीं पड़ी है. आज भी यह गाना हर जश्न की जान बना हुआ है.

फिल्म ‘तिरंगा’ के इस आइकॉनिक गाने को लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल की जोड़ी ने अपनी खास बीट्स और देसी धुनों से सजाया था. मोहम्मद अजीज और सुदेश भोसले की जुगलबंदी ने गाने में जो ऊर्जा भरी, उसने इसे अमर बना दिया. ‘पी ले पी ले ओ मोरे राजा, पी ले पी ले ओ मोरे जानी’ जैसे आसान और मजाकिया बोलों ने इस गाने को हर जनरेशन के बीच लोकप्रिय कर दिया.

जश्न में डूबे नाना पाटेकर और राजकुमार

वीडियो में देखा जा सकता है कि नाना पाटेकर और राजकुमार जश्न के माहौल में डूबे हुए हैं. दोनों मिलकर शराब का लुत्फ उठा रहे हैं और नाच-झूम नाच रहे हैं. खास बात है कि यह गाना जिस तरह से गाया गया है, वो काफी मजेदार है. मोहम्मद अजीज और सुदेश भोसले की आवाजों के साथ लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल की धुन ने इस गाने को शराब शौकीनों का पसंदीदा एंथम बना दिया.

खूब जमी नाना पाटेकर-राजकुमार की जोड़ी 

मेहुल कुमार के निर्देशन में बनी फिल्म ‘तिरंगा’ में पहली बार राजकुमार और नाना पाटेकर एक साथ नजर आए थे. फिल्म में गेंडास्वामी के क्रूर किरदार में दीपक शिर्के और ममता कुलकर्णी भी अहम भूमिकाओं में थीं. कहानी एक निडर सैन्य अधिकारी और सनकी पुलिस अफसर की है, जो आपसी मतभेदों को भुलाकर देश को तबाही से बचाने के लिए एक गुप्त मिशन पर निकलते हैं.

बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी मूवी

साल 1993 में गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज हुई ‘तिरंगा’ बॉक्स ऑफिस पर बड़ी साबित हुई थी. उस दौर में महज 2 से 2.5 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर करीब 6.75 करोड़ रुपये से ज्यादा की रिकॉर्डतोड़ कमाई की थी. राजकुमार और नाना पाटेकर की जुगलबंदी, देशभक्ति के गूंजते डायलॉग्स और ‘पी ले ओ मोरे राजा’ जैसे कल्ट गाने के दम पर इस फिल्म ने भारतीय सिनेमा के इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया.

Advertisement
Advertisement

About the Author

authorimg

Kamta PrasadSenior Sub Editor

कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …

और पढ़ें

First Published :

September 04, 2026, 09:52 IST





Source link

Advertisement
Advertisement
Previous Post

दिल्ली में कहां लगा बुक फेयर? कार्टन बॉक्स के हिसाब से खरीदी जा सकती हैं किताबें, Ncr Hindi News

Next Post

लियोनेल मेस्सी को पता चल गई एक थप्पड़ की कीमत, चुकाना पड़ेगा जुर्माना, साथी खिलाड़ी भी शामिल, Football Hindi News

Next Post
लियोनेल मेस्सी को पता चल गई एक थप्पड़ की कीमत, चुकाना पड़ेगा जुर्माना, साथी खिलाड़ी भी शामिल, Football Hindi News

लियोनेल मेस्सी को पता चल गई एक थप्पड़ की कीमत, चुकाना पड़ेगा जुर्माना, साथी खिलाड़ी भी शामिल, Football Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.