Last Updated:
Satwik-Chirag Singapore Open Final: सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने सिंगापुर ओपन में बड़ा उलटफेर करते हुए दुनिया की नंबर 1 जोड़ी किम वोन हो और सियो सेउंग जे को सेमीफाइनल में सीधे गेम में मात दी. इस बेहतरीन जीत के साथ भारतीय जोड़ी ने सिंगापुर ओपन के मेंस डबल्स के फाइनल में जगह बना ली है. रविवार को सात्विक-चिराग का सामना दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा.
सिंगापुर ओपन के फाइनल में पहुंचे सात्विक-चिराग.
सिंगापुर. भारत के सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की स्टार जोड़ी ने सिंगापुर ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में कोरिया के किम वोन हो और सियो सेउंग जे की दुनिया की नंबर एक जोड़ी को सीधे गेम में हराकर फाइनल में जगह बना ली. भारत की चौथी वरीय जोड़ी ने 52 मिनट चले सेमीफाइनल में मौजूदा विश्व चैंपियन जोड़ी को 21-19, 21-18 से हराया. अब रविवार को फाइनल में भारतीय जोड़ी का सामना इंडोनेशिया के फजर अल्फियान और मुहम्मद शोहिबुल फिक्री की तीसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी और चीन के लियांग वेई कांग और चांग वांग की पांचवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी के विजेता से होगा. दूसरी ओर, मिश्रित युगल में ध्रुव कपिला और तनीषा क्रास्टो की जोड़ी का सफर सेमीफाइनल में खत्म हो गया. उन्हें जापान के युइची शिमोगामी और सायाका होबारा की जोड़ी से 16-21, 21-17, 13-21 से हार मिली.
भारत और कोरिया की जोड़ियों के बीच पुरुष युगल सेमीफाइनल काफी कड़ा रहा. पहले गेम के ब्रेक तक कोरियाई खिलाड़ी 13-11 से आगे थे. लेकिन सात्विक और चिराग ने हार नहीं मानी और अहम अंक लेकर शानदार वापसी की और पहला गेम जीत लिया. पहले गेम के बाद दूसरा गेम भी उतना ही कड़ा रहा. ब्रेक के बाद सात्विक और चिराग 11-14 से पिछड़ गए थे और ऐसा लग रहा था कि सियो और किम यह मैच तीसरे गेम तक खींच ले जाएंगे. लेकिन, भारतीय जोड़ी ने शांत दिमाग से खेलते हुए शानदार वापसी की. उन्होंने कुछ लंबे और जरूरी रैलियां जीतीं और मौकों का पूरा फायदा उठाकर मैच पर दोबारा पकड़ बना ली.
Semi-final masterclass: Secured. 🫡📸🏸
A commanding win, a whole lot of heart, and the job is halfway done. Finals next, let’s keep this energy rolling! 🇮🇳🔥






