• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. अजीत रावत को क्षेत्रीय महामंत्री बनाए जाने पर भाजपा नेतृत्व का जताया आभार

JK Gupta by JK Gupta
September 4, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…


भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के  क्षेत्रीय अध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष एवं सदर ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत को संगठन द्वारा क्षेत्रीय महामंत्री का दायित्व सौंपे जाने पर उन्होंने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व एवं संगठन के समस्त वरिष्ठ पदाधिकारियों के प्रति हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया है।

अजीत रावत ने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास व्यक्त किया है, उसके लिए वे सदैव भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष एवं प्रदेश नेतृत्व के प्रति कृतज्ञ रहेंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें सौंपे गए इस नए दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का प्रयास करेंगे।

उन्होंने कहा कि संगठन का यह विश्वास उनके लिए केवल एक दायित्व नहीं, बल्कि जनसेवा और संगठन सेवा का संकल्प है। संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी और वे सदैव संगठन के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित रहेंगे।

अजीत रावत ने कहा कि इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए भाजपा के शीर्ष नेतृत्व, प्रदेश नेतृत्व, क्षेत्रीय नेतृत्व, जिला नेतृत्व एवं सभी शुभचिंतकों और कार्यकर्ताओं का वे दिल से आभार व्यक्त करते हैं।

Previous Post

सोनभद्र. पुलिस लाइन और रॉबर्ट्सगंज थाने का डीआईजी ने किया निरीक्षण

Next Post

सोनभद्र. प्रसूता की मौत के बाद निजी अस्पताल में हंगामा, परिजनों ने की तोड़फोड़

Next Post

सोनभद्र. प्रसूता की मौत के बाद निजी अस्पताल में हंगामा, परिजनों ने की तोड़फोड़

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.