• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. पुलिस लाइन और रॉबर्ट्सगंज थाने का डीआईजी ने किया निरीक्षण

Jitendra by Jitendra
September 4, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…


..अभिलेख दुरुस्त रखने, महिला सुरक्षा और साइबर अपराध पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश


पुलिस उप महानिरीक्षक, विन्ध्याचल परिक्षेत्र मीरजापुर श्रीमती पूनम ने गुरुवार को सोनभद्र भ्रमण के दौरान पुलिस लाइन चुर्क और रॉबर्ट्सगंज थाने का निरीक्षण किया।

पुलिस लाइन पहुंचने पर पुलिस बल ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद उन्होंने क्वार्टर गार्द, स्टोर रूम, गणना कार्यालय, जीडी कार्यालय, परिवहन शाखा, बैरक, भोजनालय, शस्त्रागार और आवासीय परिसर की व्यवस्थाएं देखीं।

साफ-सफाई, अनुशासन और पुलिस कर्मियों के कल्याण से जुड़ी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए।

रॉबर्ट्सगंज थाने के निरीक्षण में कार्यालय, अभिलेख, मालखाना, हवालात, सीसीटीवी, शस्त्रागार, बैरक और भोजनालय का जायजा लिया।

उन्होंने रजिस्टरों और अभिलेखों को अद्यतन एवं व्यवस्थित रखने के साथ सभी प्रविष्टियां समय से और सही ढंग से दर्ज करने को कहा।

वांछित व वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी, फरार आरोपियों के खिलाफ दबिश और हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी तेज करने के निर्देश दिए।

डीआईजी ने मिशन शक्ति केंद्र और साइबर हेल्प डेस्क की भी समीक्षा की। महिला व बालिका संबंधी शिकायतों पर संवेदनशीलता से त्वरित कार्रवाई तथा साइबर ठगी के पीड़ितों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

आमजन को साइबर अपराध के प्रति जागरूक करने के निर्देश भी दिए। इस दौरान एसपी अभिषेक वर्मा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Previous Post

सिंगरौली के शासन गांव में अवैध शराब बिक्री के विरोध पर युवक से मारपीट, शराब दुकान के बाहर ग्रामीणों का प्रदर्शन, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

Next Post

सोनभद्र. अजीत रावत को क्षेत्रीय महामंत्री बनाए जाने पर भाजपा नेतृत्व का जताया आभार

Next Post

सोनभद्र. अजीत रावत को क्षेत्रीय महामंत्री बनाए जाने पर भाजपा नेतृत्व का जताया आभार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.