संवाददाता@रामबली मिश्रा…..

बीजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा रजमीलान टोला मेनहवा निवासिनी दुर्गा पत्नी राकेश कुमार ने स्थानीय थाने में तहरीर देकर दहेज प्रताड़ना , मारपीट का आरोप सास,ससुर ,पति पर लगाया है।पुलिस ने वादिनी की तहरीर पर बी एन एस की धारा 85,115,2,351,3,352,3/4 पंजीकृत कर कार्रवाई में जुट गई है।
प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि वादिनि दुर्गा ने तहरीर देकर अवगत कराया कि मेरी शादी 23/10/2024को राकेश पुत्र जवाहिर निवासी ग्राम सभा रजमीलान टोला मेनहवा थाना बीजपुर में हुई थी। शादी के बाद मेरे ससुराल में पति राकेश , ससुर जवाहिर,सास सोनवा देवी एक लाख नकद और मोटर साइकिल दहेज की मांग को लेकर आए दिन प्रताड़ित , मारपीट करने लगे ।

मैं इनके प्रताड़ना को झेलती रही लेकिन 16/2/2026 को उपरोक्त तीनों लोग अपनी मांग को पूरा कराने के लिए मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर घर से निकाल दिए तब से मैं अपने माइके ग्राम नधिरा टोला भुतहवा थाना बभनी में रह रही हूं ।प्रार्थना पत्र के आधार पर पुलिस पति,सास, ससुर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।







