संवाददाता@संदीप अग्रहरी……

म्योरपुर विकास खंड म्योरपुर स्थित ईदगाहों और मस्जिदों में शुक्रवार को बकरीद का पर्व पूरे अकीदत, उत्साह और शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया। सुबह से ही मुस्लिम समुदाय के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में नमाजी ईदगाह पहुंचे और बकरीद की नमाज़ अदा की। नमाज़ म्योरपुर जामा मस्जिद के इमाम हाफिज मंजर आलम ने अदा कराई।
नमाज़ के दौरान मुल्क में अमन-चैन, भाईचारा और खुशहाली की दुआ मांगी गई। सुबह से ही ईदगाह परिसर में नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। नमाज़ के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी। बच्चों और युवाओं में पर्व को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर लोगों ने आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश देते हुए समाज में प्रेम और शांति बनाए रखने की अपील की। पूरे क्षेत्र में बकरीद को लेकर खुशी और उत्साह का माहौल बना रहा।
सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर म्योरपुर थाना प्रभारी रविकांत मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे और व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे। प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया।







