• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

रेणुकूट. मानवता की थाली ने अग्निकांड पीड़ितों की मदद की

JK Gupta by JK Gupta
May 27, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

संवाददाता@अमिताभ मिश्रा….


रेणुकूट नगर पंचायत के रेलवे स्टेशन के समीप पाइपलाइन क्षेत्र स्थित झुग्गी-झोपड़ियों में 23 मई को 33 हजार किलोवाट बिजली का तार टूटने से भीषण आग लग गई। हादसे में करीब आठ झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। आग की चपेट में आए परिवार किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल रहे, लेकिन घर में रखा राशन, कपड़े, बर्तन समेत दैनिक उपयोग का सामान पूरी तरह नष्ट हो गया।

घटना की जानकारी मिलने पर रेणुकूट की सामाजिक संस्था “मानवता की थाली” ने पीड़ित परिवारों की सहायता के लिए पहल की। संस्था के अध्यक्ष प्रदीप श्रीवास्तव के नेतृत्व में राहत अभियान चलाकर जरूरतमंदों के बीच सूखा खाद्य सामग्री वितरित की गई। राहत सामग्री में चावल, आटा, अरहर दाल, चीनी, हल्दी, मसाले, लाल मिर्च पाउडर, चायपत्ती, सोयाबड़ी और बिस्कुट आदि शामिल रहे, ताकि प्रभावित परिवारों को कुछ दिनों तक भोजन की समस्या न हो।

प्रदीप श्रीवास्तव ने बताया कि इस सेवा कार्य में उमेश राठौर, कन्हैया लाल यादव, सुरेंद्र शर्मा, राम आशीष पांडे, पटेल डिस्पोजल, जयप्रकाश कुशवाहा समेत कई लोगों का सहयोग मिला। उन्होंने अन्य समाजसेवी संस्थाओं से भी पीड़ित परिवारों की मदद के लिए आगे आने की अपील की। वितरण कार्यक्रम में दिनेश गुप्ता और बुद्धराम प्रजापति सहित कई सदस्य मौजूद रहे।

Previous Post

रेणुकूट. पॉक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त को पिपरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

Next Post

केकराही. कड़ाके की धूप में पानी की किल्लत से बचने के लिए चलाई जा रही टैंकर

Next Post

केकराही. कड़ाके की धूप में पानी की किल्लत से बचने के लिए चलाई जा रही टैंकर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • घोरावल. दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
  • घोरावल. बिसरेखी गांव में अचानक अनियंत्रित होकर गिरा बाइक सवार, घायल
  • FIH Pro League: कप्तान हरमनप्रीत सिंह की वापसी, यूरोपीय चरण के लिए भारतीय टीम घोषित
  • केकराही. कड़ाके की धूप में पानी की किल्लत से बचने के लिए चलाई जा रही टैंकर
  • रेणुकूट. मानवता की थाली ने अग्निकांड पीड़ितों की मदद की

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.