• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

रेणुकूट. पॉक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त को पिपरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

JK Gupta by JK Gupta
May 27, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
13
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

संवाददाता@अमिताभ मिश्रा….


पिपरी पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की गई।

पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के मार्गदर्शन तथा थानाध्यक्ष पिपरी राजेश जी चौबे के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। उपनिरीक्षक जितेन्द्र सरोज व पुलिस टीम द्वारा मंगलवार सुबह संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर थाना पिपरी में दर्ज पाक्सो एक्ट से संबंधित अभियुक्त फैसल खान पुत्र फिरोज खान निवासी हथवानी थाना हाथीनाला को धौकी नाला मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त के विरुद्ध धारा 65(1), 127(2), 137(2), 351(3) बीएनएस एवं 3/4(2) पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया।

कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक जितेन्द्र सरोज, हेड कांस्टेबल शिव बदन राम तथा कांस्टेबल अजीत कुमार शामिल रहे।

Previous Post

नॉर्वे शतरंज: गुकेश और प्रज्ञानानंदा हारे, दिव्या देशमुख संयुक्त रूप से दूसरी पोजिशन पर

Next Post

रेणुकूट. मानवता की थाली ने अग्निकांड पीड़ितों की मदद की

Next Post

रेणुकूट. मानवता की थाली ने अग्निकांड पीड़ितों की मदद की

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • घोरावल. दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
  • घोरावल. बिसरेखी गांव में अचानक अनियंत्रित होकर गिरा बाइक सवार, घायल
  • FIH Pro League: कप्तान हरमनप्रीत सिंह की वापसी, यूरोपीय चरण के लिए भारतीय टीम घोषित
  • केकराही. कड़ाके की धूप में पानी की किल्लत से बचने के लिए चलाई जा रही टैंकर
  • रेणुकूट. मानवता की थाली ने अग्निकांड पीड़ितों की मदद की

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.