संवाददाता@रामकेश यादव……..

विकासखंड करमा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कई गांव में इस प्रचंड धूप एवं गर्मी के कारण लगाए गए इंडिया मार का हैंडपंप तो पानी बिलकुल छोड़ चुके हैं। जगह-जगह गांव में समरसेबल की व्यवस्था सरकार की व्यवस्था एवं प्रधानों के माध्यम से करके पीने के लिए पानी की व्यवस्था की गई है।

लेकिन कुछ ग्राम पंचायत में अभी तक इस भीषण तपिस गर्मी में पानी की किल्लत होने के कारण भी टैंकर की व्यवस्था नहीं की गई है कुछ ग्राम पंचायत में ही टैंकर चलाई जा रही है ग्राम प्रधान छेदी शाह ने बताया कि हमारे ग्राम पंचायत खैराही में टैंकर से ग्रामीणों को पानी की सप्लाई की जा रही है जिससे पानी की कोई किल्लत नहीं है। वही ग्राम पंचायत, सिरसिया ,भरूहा में पानी के लिए किल्लत है।
