• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. भीषण गर्मी को देखते हुए 15 वरिष्ठ अधिवक्ताओं को किया गया गमछा वितरण

JK Gupta by JK Gupta
May 27, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
7
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

@जे0 के0…….


Sonbhadra । डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र की आवश्यक बैठक बुधवार को डीबीए सभागार में हुई। जिसमें भीषण गर्मी को देखते हुए 15 वरिष्ठ अधिवक्ताओं को गमछा वितरण किया गया।
पूर्व अध्यक्ष जगजीवन सिंह एडवोकेट ने कहा कि भीषण गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र के अधिवक्ताओं से आर्थिक सहयोग लेकर यह पुनीत कार्य किया गया है। पूर्व महामंत्री विमल प्रसाद सिंह के आर्थिक सहयोग से डीबीए सभागार में पंद्रह अधिवक्ताओं को गमछा वितरित किया गया है।

    डीबीए के उपाध्यक्ष चतुर्भुज शर्मा एडवोकेट ने कहा कि अपने समस्त सम्मानित अधिवक्ता साथियों के आर्थिक एवं सामाजिक हितों की सुरक्षा हेतु डीबीए अधिवक्ता वैलफेयर ट्रस्ट का गठन किया गया है। ट्रस्ट के माध्यम से ऐसी योजनाएं चलाई जाएंगी ।

    जिससे नियमित आय सृजित हो। इस कोष का उपयोग अधिवक्ताओं के कल्याण में किया जाएगा। किसी अधिवक्ता साथी या उनके परिवार पर आकस्मिक संकट, गंभीर बीमारी, दुर्घटना या आर्थिक तंगी आने पर ट्रस्ट से तत्काल वित्तीय सहायता प्रदान किया जायेगा, इसके लिए पांच सदस्य समिति का गठन किया गया है सभी अधिवक्ताओं से अपील है कि अधिवक्ता वकालतनामा व रजिस्ट्री कूपन अवश्य लगाए जाएं।

    बैठक की अध्यक्षता डीबीए अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह एडवोकेट व संचालन पवन कुमार सिंह एडवोकेट ने किया।

    इस अवसर पर भोला सिंह पटेल, हीरालाल पटेल, जगजीवन सिंह, प्रेम प्रताप विश्वकर्मा, राजेंद्र कुमार यादव, राजेश यादव, रियाज खान, विनीत श्रीवास्तव, टीटू गुप्ता, आदर्श देव पांडेय, रविंद्र पटेल, शाहनवाज आलम खान, रामगुल्ली यादव, राकेश सिंह आदि अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

    Previous Post

    भारत को एशियन गेम्स में शूटिंग में पहला गोल्ड मेडल दिलाने वाले रणधीर सिंह का निधन, खेल जगत में शोक की लहर

    Next Post

    सोनभद्र. चंदौली के नौगढ़ में हुई सड़क दुर्घटना को सोनभद्र का बताना भ्रामक, पुलिस ने किया स्पष्ट

    Next Post

    सोनभद्र. चंदौली के नौगढ़ में हुई सड़क दुर्घटना को सोनभद्र का बताना भ्रामक, पुलिस ने किया स्पष्ट

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Recent Posts

    • सोनभद्र. चंदौली के नौगढ़ में हुई सड़क दुर्घटना को सोनभद्र का बताना भ्रामक, पुलिस ने किया स्पष्ट
    • सोनभद्र. भीषण गर्मी को देखते हुए 15 वरिष्ठ अधिवक्ताओं को किया गया गमछा वितरण
    • भारत को एशियन गेम्स में शूटिंग में पहला गोल्ड मेडल दिलाने वाले रणधीर सिंह का निधन, खेल जगत में शोक की लहर
    • सोनभद्र. उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन ने रेहड़ी पटरी वालों की समस्या को लेकर जिला प्रशासन से की मुलाकात
    • मुख्यालय. बकरीद अवकाश 28 मई को घोषित, 27 मई का अवकाश निरस्त

    Recent Comments

    No comments to show.
    • Privacy Policy

    © 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

    error: Content is protected !!
    No Result
    View All Result
    • Privacy Policy

    © 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.