@जे0 के0…..

Sonbhadra । मीडिया एवं कुछ समाचार पत्रों में प्रसारित सड़क दुर्घटना की खबर को लेकर सोनभद्र पुलिस ने स्पष्टीकरण जारी किया है। पुलिस ने बताया कि 26 मई 2026 को हुई सड़क दुर्घटना जनपद सोनभद्र में नहीं, बल्कि थाना नौगढ़ क्षेत्र, जनपद चंदौली में हुई थी। इसे सोनभद्र की घटना बताकर प्रसारित किया जाना पूर्णतः असत्य एवं भ्रामक है।
पुलिस के अनुसार मधुपुर से नौगढ़ की ओर जा रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से पिकअप वाहन संख्या यूपी 65 जीटी 2786 ने टक्कर मार दी, जिससे दुर्घटना हुई। हादसे में दो लोगों की मृत्यु हो गई, जबकि मोटरसाइकिल सवार घायल हो गए।

सोनभद्र पुलिस ने स्पष्ट किया कि उक्त मामले की समस्त विधिक कार्रवाई थाना नौगढ़, जनपद चंदौली पुलिस द्वारा की जा रही है। साथ ही मीडिया संस्थानों एवं आमजन से अपील की गई है कि किसी भी घटना को जनपद सोनभद्र से जोड़कर भ्रामक समाचार प्रसारित न करें तथा किसी भी अपुष्ट सूचना को साझा करने से पहले तथ्यों की पुष्टि अवश्य कर लें।