• Home
  • Privacy Policy
Tuesday, July 21, 2026
Sonebhadra Live
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

टैक्स भी वसूलते हैं और विरोधियों को करते हैं नॉकआउट! अफसर प्रतीक सिंह ने 10वां स्वर्ण पदक जीतकर रचा इतिहास

Admin by Admin
May 26, 2026
in खेल
0
टैक्स भी वसूलते हैं और विरोधियों को करते हैं नॉकआउट! अफसर प्रतीक सिंह ने 10वां स्वर्ण पदक जीतकर रचा इतिहास
0
SHARES
7
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Last Updated:May 26, 2026, 10:54 IST

मुंबई में इनकम टैक्स संभालने वाला एक अफसर जब मैट पर उतरता है तो बड़े-बड़े सूरमा पानी मांगने लगते हैं. बात हो रही है सतना के प्रतीक सिंह की जिन्होंने पुणे में आयोजित कूडो नेशनल चैंपियनशिप में लगातार 10वां गोल्ड जीतकर इतिहास रच दिया. टैक्स वसूलने वाले इस जांबाज खिलाड़ी की इस ऐतिहासिक कामयाबी ने पूरे मध्य प्रदेश को गर्व से भर दिया है.

सतना: खेल की दुनिया में चैंपियन बनना शायद आसान हो सकता है लेकिन उस नंबर वन की कुर्सी पर लगातार 10 साल तक बैठे रहना सबसे मुश्किल काम है. जरा सोचिए एक ऐसा खिलाड़ी जो पूरे एक दशक से अपने खेल में बादशाहत कायम किए हुए हैं. हम बात कर रहे हैं मध्य प्रदेश के गोल्डन बॉय के नाम से जाने जाने वाले सतना के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी प्रतीक सिंह की. हाल ही में 16 मई से 22 मई 2026 तक महाराष्ट्र के पुणे में कूडो नेशनल चैम्पियनशिप कप का भव्य आयोजन किया गया था.

इस टूर्नामेंट में देश के 26 राज्यों से आए धाकड़ खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. लेकिन जब सतना के शेर प्रतीक मैट पर उतरे तो सब फीके पड़ गए. प्रतीक ने सीनियर -240 पीआई वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने चार कठिन मुकाबलों में जबरदस्त जीत हासिल की जिसमें राजस्थान और गुजरात के खिलाड़ियों के खिलाफ दो शानदार नॉकआउट जीत भी शामिल रहीं. इसी के साथ उन्होंने लगातार 10वीं बार राष्ट्रीय चैम्पियन बनने का बड़ा गौरव हासिल किया.

चैंपियन बने रहना हकीकत में आसान नहीं
प्रतीक इससे पहले अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी भारत का परचम लहरा चुके हैं और देश का नाम रोशन कर चुके हैं. लोकल 18 से एक खास और आमने-सामने की बातचीत में उन्होंने कहा यह मेरे साथ-साथ पूरे शहर के लिए बहुत गर्व की बात है कि उनके यहां से कोई लड़का 10वीं बार नेशनल चैंपियन बना है. उनका मानना है कि एक एथलीट के लिए सबसे बड़ा टारगेट अपनी कंटीन्यूटी को बनाए रखना होता है. हर बार नए चैलेंज के अलावा नए युवा और फुर्तीले खिलाड़ी भी कम्पटीशन में आते हैं. कई बार आपको गंभीर चोट लग जाती है ऐसे में अपनी चैंपियन वाली जगह को बचाए रखना सच में बहुत ज्यादा मुश्किल हो जाता है.

पसीने से लिखी जाती है सफलता की कहानी
प्रतीक ने बताया कि एक दशक तक चैंपियन बने रहना बोलने और सुनने में जितना आसान लगता है, हकीकत में ऐसा बिल्कुल भी नहीं है. इसके लिए उन्हें हर रोज सुबह 5 बजे उठकर ग्राउंड पर कड़ी मेहनत और पसीना बहाना पड़ता है. उनकी दिन भर की ट्रेनिंग में फिजिकल, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, स्किल डेवलप और टेक्निकल ट्रेनिंग जैसी अहम चीजें शामिल होती हैं. यही ट्रेनिंग का कठिन सेशन शाम को 4:30 बजे से शुरू होकर रात 9 बजे तक लगातार चलता है. कई गंभीर इंजरीज का दर्द सहने के अलावा उन्हें अपनी निजी जिंदगी में फैमिली फंक्शन और शादियों जैसे कई खास पलों का सैक्रिफाइस भी करना पड़ता है

आयकर विभाग का मिला भरपूर साथ
अपनी खेल की उपलब्धियों के साथ-साथ प्रतीक अपनी पेशेवर जिंदगी में भी सफल हैं. वर्तमान में वे मुंबई में आयकर विभाग में स्पोर्ट्स कोटा के तहत अपनी सेवाएं दे रहे हैं. उन्होंने खुशी जताते हुए बताया कि इस चैंपियनशिप से गोल्ड मेडल लेकर लौटने के बाद मुझे इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के अधिकारियों से भी खूब बधाइयां मिलीं. विभाग का हमेशा पूरा सहयोग रहता है, समय आने पर ड्यूटी लीव आसानी से मिल जाती है जिससे मैं अपने गेम की प्रैक्टिस कर पाता हूं और टूर्नामेंट खेल पाता हूं. अंत में उन्होंने कहा कि जब जिंदगी का पहला मेडल जीता था तो उम्मीद नहीं थी कि वो इतने सालों तक जीत मेंटेन रख पाएंगे लेकिन आज इसी खेल ने उन्हें एक अच्छी सरकारी नौकरी और समाज में भरपूर इज्जत भी दिलाई है.

About the Author

authorimg

Mohd Majid

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

Satna,Madhya Pradesh

Source link

Previous Post

मिडियम पेसर से शॉटपुट का सिकंदर! नेशनल रिकॉर्ड धारक को धूल चटा समरदीप सिंह गिल ने हासिल किया CWG का टिकट

Next Post

मुख्यालय. NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच की मांग, भारतीय विद्यार्थी मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन

Next Post

मुख्यालय. NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच की मांग, भारतीय विद्यार्थी मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

September 16, 2025
Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

September 16, 2025
संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

September 16, 2025

RECENT POST (अभी -अभी)

  • विंढमगंज. चलती ट्रेन से उतरने के प्रयास में युवक घायल, रेफर
  • अनपरा. रिंहद जलाशय में मछली पकड़ने गए युवक पर गिरी आकाशीय बिजली, मौत
  • म्योरपुर. ब्लॉक में भूजल संरक्षण के लिए लिया सामूहिक संकल्प, लोगों को जल बचाने का संदेश
  • मुख्यालय. महिला बास्केटबॉल में सोनभद्र की मन्नत और नैवेद्या मंडल स्तरीय ट्रायल के लिए चयनित
  • म्योरपुर. पास देने के दौरान नहर की पटरी से नीचे उतरी पिकअप, हादसा टला

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

अभी -अभी

  • विंढमगंज. चलती ट्रेन से उतरने के प्रयास में युवक घायल, रेफर
  • अनपरा. रिंहद जलाशय में मछली पकड़ने गए युवक पर गिरी आकाशीय बिजली, मौत

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.