• Home
  • Privacy Policy
Tuesday, July 21, 2026
Sonebhadra Live
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

मिडियम पेसर से शॉटपुट का सिकंदर! नेशनल रिकॉर्ड धारक को धूल चटा समरदीप सिंह गिल ने हासिल किया CWG का टिकट

Admin by Admin
May 26, 2026
in खेल
0
मिडियम पेसर से शॉटपुट का सिकंदर! नेशनल रिकॉर्ड धारक को धूल चटा समरदीप सिंह गिल ने हासिल किया CWG का टिकट
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: कहते हैं किस्मत कभी-कभी वहां ले जाती जहां हम नहीं जाना चाहते हैं. ऐसी कहानी है लंबे कद काठी के शॉट पुट यानी गोला फेंक खिलाड़ी समरदीप सिंह गिल का, जिन्होंने फेडरेशन कप में 20.46 मीटर का थ्रो कर कॉमनवेल्थ गेम्स का टिकट पक्का किया. सिर्फ टिकट नहीं, समरदीप ने दिग्गज तजिंदरपाल सिंह तूर को हराया जो पिछले एक दशक से भारत में शॉट पुट खेलों में अपना दबदबा कायम किए हुए थे.बता दें कि समरदीप सिंह के गोला फेंक खिलाड़ी बनने की कहानी बहुत रोचक है.

दरअसल, समरदीप एथलेटिक्स में नहीं आना चाहते थे. समरदीप स्कूली दिनों में एक मिडियम पेसर गेंदबाज थे और उनका सपना था कि वह एक क्रिकेटर बने. इसके लिए वह मैदान पर कड़ी मेहनत भी करते थे. यही कारण है कि समरदीप ने जिला स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, लेकिन किस्मत को कुछ और मंजूर था. समरदीप के पिता महेंद्र सिंह गिल एक ऐसे नौकरी में थे जहां समय-समय पर तबादला होता रहता था. इसकी वजह से समरदीप के खेल पर भी असर पड़ा, जिससे क्रिकेट उनसे दूर हो गया.

रतलाम में समरदीप ने पहली बार उठाया गोला

समरदीप के पिता की पोस्टिंग जब रतलाम में हुई तो वह चाहते थे कि उनका बेटा फिट रहे और उन्होंने उसे रेलवे ग्राउंड भेजना शुरू कर दिया. वहां जगमिंदर नाम के एक कोच थे. वहीं पास में एक शॉटपुट पड़ा हुआ था. समरदीप ने उसे उठा लिया. यहीं से उनकी शॉटपुटर बनने का सफर शुरू हुआ. समरदीप के लिए शुरुआती साल इतने आसान नहीं थे. अपने जूनियर करियर के दौरान टखने की चोट ने उन्हें काफी पीछे धकेल दिया था, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी. समरदीप ने टखने की सर्जरी कराई और फिट होकर फिर से वापसी की.

‘इंडियन एक्सप्रेस’ को दिए एक इंटरव्यू में समरदीप के मौजूदा कोच संदीप सिंह ने कहा, “उनकी तकनीक उतनी अच्छी नहीं थी और सर्कल में घूमते समय उनके टखने में चोट लग गई. लेकिन सर्जरी के बाद वह मेरे पास ट्रेनिंग के लिए आए और यहीं से समरदीप के चौंपियन बनने का सफर शुरू हुआ.” संदीप के मार्गदर्शन में सुधार बहुत तेजी से हुआ. 2024 तक समरदीप ने पहली बार 19 मीटर का आंकड़ा पार कर लिया था. अगले साल उनकी पहली बड़ी और धमाकेदार जीत आई इंटर-स्टेट चैंपियनशिप में जहां उन्होंने 19.82 मीटर का थ्रो किया जो उस समय उनका पर्सनल बेस्ट था. सिर्फ इतना ही नहीं, समरदीप ने पहली बार तूर को हराया था. इस जीत ने उन्हें एक ऐसे इवेंट में एक गंभीर दावेदार के रूप में स्थापित कर दिया जो सालों से सिर्फ एक ही व्यक्ति के नाम रहा था.

नेशनल रिकॉर्ड होल्डर हैं तजिंदरपाल सिंह तूर

तूर ने लगभग एक दशक के बेहतर हिस्से में भारतीय शॉटपुट पर अपना दबदबा बनाए रखा है. उनके नाम 21.77 मीटर का राष्ट्रीय रिकॉर्ड है जो उन्होंने 2023 में बनाया था, और वह दो बार के एशियाई खेलों के चैंपियन हैं. सालों तक कोई भी लगातार उनके करीब नहीं आ सका. हालांकि, करनवीर सिंह ने उम्मीद जगाई थी लेकिन वे इसे बरकरार नहीं रख पाए. तूर 21.03 मीटर के सीजन के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ रांची पहुंचे थे. यानी वह कमजोर नहीं पड़े थे, बल्कि उन्हें पहली बार इतनी कड़ी चुनौती मिल रही थी. रविवार को वह 20.07 मीटर के साथ दूसरे स्थान पर रहे.

तूर से समरदीप सिंह लेते हैं प्रेरणा

बता दें कि समरदीप सिंह ने अपने पूरे करियर में तूर का अध्ययन किया है और उनकी सराहना की है इस जीत को लेकर काफी संभलकर बोले. “मैं तजिंदर पाजी को एक प्रतिद्वंद्वी के रूप में नहीं देखता. उन्हें देखकर मुझे प्रेरणा मिलती है. उनके जैसा सेंटर ऑफ बैलेंस किसी और के पास नहीं है.” उन्होंने आगे कहा, “मेरे थ्रो के दौरान, वह लगातार मेरा हौसला बढ़ाते रहते हैं और मुझे बेहतर करने के लिए कहते हैं. जब भी मैं उनके साथ प्रतिस्पर्धा करता हूं उनके कोच भी मुझे सुझाव देते रहते हैं कि कहां सुधार करना है.”

6 फीट 5 इंच के समरदीप का कद इस खेल के लिए बिल्कुल उपयुक्त है. उनके कोच संदीप ने कहा, “इस लंबाई से उन्हें काफी अच्छी रीच मिलती है और उनका शरीर शॉटपुट के लिए एकदम सही है.” उनका मानना है कि अभी उनकी क्षमताओं का शिखर बहुत दूर है. सर्कल में उनके मूवमेंट को सुधारने जैसे तकनीकी बदलाव अभी बाकी हैं हम उस पर काम करेंगे.”

राष्ट्रमंडल खेलों में समरदीप पर मेडल जीतने की जिम्मेदारी

राष्ट्रमंडल खेलों की टीम में तूर की अनुपस्थिति के कारण, समरदीप इन खेलों में भारत की शॉटपुट की उम्मीदों का भार संभालेंगे. उन्होंने कहा, “मैं खुश हूं कि इससे मुझे अपने देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा. मैं वहां अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ सुधारने और पदक जीतने की पूरी कोशिश करूंगा.” यह उस एथलीट के लिए एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है, जिसने इस साल की शुरुआत तक 19.82 मीटर से आगे गोला नहीं फेंका था.

Source link

Previous Post

कोन. विद्युत् करेंट लगने से संविदा लाइनमैन घायल, ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर

Next Post

टैक्स भी वसूलते हैं और विरोधियों को करते हैं नॉकआउट! अफसर प्रतीक सिंह ने 10वां स्वर्ण पदक जीतकर रचा इतिहास

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

September 16, 2025
Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

September 16, 2025
संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

September 16, 2025

RECENT POST (अभी -अभी)

  • विंढमगंज. चलती ट्रेन से उतरने के प्रयास में युवक घायल, रेफर
  • अनपरा. रिंहद जलाशय में मछली पकड़ने गए युवक पर गिरी आकाशीय बिजली, मौत
  • म्योरपुर. ब्लॉक में भूजल संरक्षण के लिए लिया सामूहिक संकल्प, लोगों को जल बचाने का संदेश
  • मुख्यालय. महिला बास्केटबॉल में सोनभद्र की मन्नत और नैवेद्या मंडल स्तरीय ट्रायल के लिए चयनित
  • म्योरपुर. पास देने के दौरान नहर की पटरी से नीचे उतरी पिकअप, हादसा टला

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

अभी -अभी

  • विंढमगंज. चलती ट्रेन से उतरने के प्रयास में युवक घायल, रेफर
  • अनपरा. रिंहद जलाशय में मछली पकड़ने गए युवक पर गिरी आकाशीय बिजली, मौत

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.