• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

कोन. विद्युत् करेंट लगने से संविदा लाइनमैन घायल, ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर

JK Gupta by JK Gupta
May 25, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

संवाददाता@मिथिलेश जायसवाल…..


विद्युत उपकेंद्र कोन में कार्यरत एक संविदाकर्मी सोमवार को करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल कर्मी को तत्काल स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार विद्युत उपकेंद्र कोन के संविदाकर्मी वीरेंद्र गुप्ता (28) पुत्र सुरेश गुप्ता निवासी घघिया गांव सोमवार दोपहर करीब एक बजे कोन थाना क्षेत्र के मिश्री गांव में 11 हजार वोल्ट लाइन पर कार्य कर रहे थे। बताया जा रहा है कि लाइन के पोल पर चढ़कर वह जंपर जोड़ने का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अचानक मौसम खराब होने और तेज आंधी के चलते तार आपस में सट गए, जिससे लाइन में अचानक बिजली सप्लाई चालू हो गई।

अचानक करंट प्रवाहित होने से वीरेंद्र गुप्ता गंभीर रूप से झुलस गए। करंट लगने के कारण उनका पैर बुरी तरह झुलस गया तथा संतुलन बिगड़ने से वह पोल से नीचे गिर पड़े। नीचे गिरने से उनके शरीर में गंभीर चोटें भी आई हैं। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों और विभागीय कर्मियों ने तत्काल उन्हें उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचाया।

स्थानीय चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर बताते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं विभागीय कर्मचारियों में भी घटना को लेकर चिंता का माहौल बना हुआ है।

Previous Post

सोनभद्र. सोनांचल ट्रक ओनर्स एसोसिएशन ने बढती डीजल के रेट पर जताई चिंता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • कोन. विद्युत् करेंट लगने से संविदा लाइनमैन घायल, ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर
  • सोनभद्र. सोनांचल ट्रक ओनर्स एसोसिएशन ने बढती डीजल के रेट पर जताई चिंता
  • लोगों ने उड़ाया मजाक, संघर्ष से मिली कामयाबी, पैरा खेलों में जीते 30 मेडल, पढ़िए खेलरत्न विजेता सुरेश की कहानी
  • सफाई कर्मचारी की बेटी का कमाल! भारतीय जूडो टीम में हुआ चयन, एशियन कैडेट जूडो कप में दिखाएंगी दम
  • सोनभद्र. व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की एक आवश्यक बैठक आयोजित

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.