• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

मुख्यालय. NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच की मांग, भारतीय विद्यार्थी मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन

JK Gupta by JK Gupta
May 26, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

संवाददाता@विशाल टंडन…..


NEET-UG 2026 परीक्षा में कथित पेपर लीक प्रकरण को लेकर सोमवार को भारतीय विद्यार्थी मोर्चा ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। कार्यक्रम का नेतृत्व संगठन के जिला अध्यक्ष रविंद्र कुमार अंबेडकर ने किया।ज्ञापन में कहा गया कि NEET-UG 2026 पेपर लीक प्रकरण ने देश की शिक्षा व्यवस्था और प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

संगठन ने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र के नासिक क्षेत्र से पोर्टेबल स्कैनर के माध्यम से प्रश्नपत्र स्कैन कर पीडीएफ स्वरूप में अवैध रूप से प्रसारित किया गया। मामले में शुभम खैरनार समेत अन्य लोगों की संलिप्तता की चर्चाएं भी सामने आई हैं। जिला अध्यक्ष रविंद्र कुमार अंबेडकर ने कहा कि व्हाट्सएप और टेलीग्राम समूहों के माध्यम से असली प्रश्नों को फर्जी प्रश्नों के बीच प्रसारित किया गया, जिससे लाखों परीक्षार्थियों में असुरक्षा और आक्रोश की स्थिति बनी।

उन्होंने कहा कि केवल री-नीट कराना पर्याप्त नहीं है, बल्कि प्रभावित छात्रों को मुआवजा भी दिया जाना चाहिए। ज्ञापन में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे, राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी को ब्लैक लिस्ट करने, सीबीटी प्रणाली लागू करने, दोषियों पर कठोर कार्रवाई तथा प्रश्नपत्र सुरक्षा के लिए स्वतंत्र संस्था गठित करने की मांग उठाई गई।

इस दौरान रोशन मौर्य, रवि देव भारती, करन कुमार, करन भारती, सोनू निगम, अमरेश भारती, प्रदीप कुमार, सतीश कुमार, शिव कुमार, आदर्श मौर्य, आंचल मौर्य और अर्चना मौर्य सहित बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे।

Previous Post

टैक्स भी वसूलते हैं और विरोधियों को करते हैं नॉकआउट! अफसर प्रतीक सिंह ने 10वां स्वर्ण पदक जीतकर रचा इतिहास

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • मुख्यालय. NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच की मांग, भारतीय विद्यार्थी मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन
  • टैक्स भी वसूलते हैं और विरोधियों को करते हैं नॉकआउट! अफसर प्रतीक सिंह ने 10वां स्वर्ण पदक जीतकर रचा इतिहास
  • मिडियम पेसर से शॉटपुट का सिकंदर! नेशनल रिकॉर्ड धारक को धूल चटा समरदीप सिंह गिल ने हासिल किया CWG का टिकट
  • कोन. विद्युत् करेंट लगने से संविदा लाइनमैन घायल, ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर
  • सोनभद्र. सोनांचल ट्रक ओनर्स एसोसिएशन ने बढती डीजल के रेट पर जताई चिंता

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.