• Home
  • Privacy Policy
Wednesday, July 22, 2026
Sonebhadra Live
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. प्रभारी मंत्री ने कनहर परियोजना से प्रभावित विस्थापितों से किया संवाद, सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश

JK Gupta by JK Gupta
July 22, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

@जे0 के0…..

— प्रभारी मंत्री ने गॉव चौपाल संवाद कार्यक्रम में ग्रामीणों की समस्याओं को सुना

Sonbhadra। जनपद के प्रभारी मंत्री एवं उत्तर प्रदेश सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हंसराज विश्वकर्मा ने आज अमवार पहुंचकर निर्माणाधीन कनहर सिंचाई परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया तथा परियोजना की प्रगति का जायजा लिया। इसके उपरांत उन्होंने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर परियोजना के कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि कनहर सिंचाई परियोजना का कार्य अति शीघ्र पूर्ण कराया जाए।

उन्होंने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के किसानों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए निर्माण कार्य की गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित की जाए। प्रभारी मंत्री ने परियोजना से प्रभावित विस्थापित परिवारों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन द्वारा अनुमन्य सुविधायें प्रत्येक लाभार्थी तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाई जाएं। इस दौरान माननीय प्रभारी मंत्री ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, दूद्धी का भी निरीक्षण किया।

उन्होंने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने, मरीजों को शासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सभी उपचार एवं स्वास्थ्य सुविधाएं गुणवत्तापूर्ण ढंग से उपलब्ध कराने तथा जर्जर भवनों की आवश्यक मरम्मत शीघ्र कराने के निर्देश सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक को दिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीज को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं और स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराया जाना सर्वाेच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

प्रभारी मंत्री पी0डब्लू0डी0 गेस्ट हाउस में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक किया, बैठक के दौरान कानून व्यवस्था जन सुरक्षा विकास कार्यो की प्रगति सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की और आम जन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण करने के निर्देश दियें, उन्होने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जन सामान्य के शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित किया जाये। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने गॉव चौपाल संवाद कार्यक्रम में दुद्धी तसिहल के अन्तर्गत ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किये।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार, श्रवण कुमार गौड़, अपना दल एस0 के अंजनी पटेल, उप जिलाधिकारी दुद्धी रवि पासवान सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

Previous Post

सिंगरौली में रील बनाने के लिए खतरनाक बाइक स्टंट करने वाला युवक गिरफ्तार, पुलिस ने की कानूनी कार्रवाई, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

Next Post

सोनभद्र. आगामी कावड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट

Next Post

सोनभद्र. आगामी कावड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

September 16, 2025
Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

September 16, 2025
संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

September 16, 2025

RECENT POST (अभी -अभी)

  • सोनभद्र. जनसुनवाई में लापरवाही पर जिलाधिकारी का बड़ा एक्शन, 11 अधिकारियों का वेतन अवरुद्ध
  • सोनभद्र. आगामी कावड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट
  • सोनभद्र. प्रभारी मंत्री ने कनहर परियोजना से प्रभावित विस्थापितों से किया संवाद, सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश
  • सिंगरौली में रील बनाने के लिए खतरनाक बाइक स्टंट करने वाला युवक गिरफ्तार, पुलिस ने की कानूनी कार्रवाई, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • सोनभद्र. बूथ अध्यक्ष ही संगठन की रीढ़, भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं का बढ़ाया उत्साह

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

अभी -अभी

  • सोनभद्र. जनसुनवाई में लापरवाही पर जिलाधिकारी का बड़ा एक्शन, 11 अधिकारियों का वेतन अवरुद्ध
  • सोनभद्र. आगामी कावड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.