संवाददाता@रामबली मिश्रा…..

बीजपुर ग्राम पंचायत के पुनर्वास व बीजपुर बाजार में पेयजल संकट गहराने से बीजपुर पंचायत द्धारा दो टैंकरों से जलापूर्ति शुरू कराया गया है।
इस भीषण गर्मी में कही बोर बैठने तो कही बोर में पानी कम होने से लोगो को जरूरत के अनुसार पाईप लाईन से सप्लाई नहीं हो पा रही जिससे निपटने की जुगत ग्राम विकास अधिकारी अरूण कुमार सिंह के निर्देश पर ग्राम प्रधान दशमति गुप्ता ने दो टैंकरों से जला आपूर्ती करा रहीं है। जिससे रहवासियों को पानी मिल पा रही है। एक टैंकर से बीजपुर बाजार और बस स्टैंड दूसरे से पुनर्वास के रहवासियों को जल की आपूर्ति की जा रही है।

प्रचंड गर्मी में पानी की जरूरत लोगो को बढ़ जाती है। जिसको देखते हुए यह कदम ग्राम प्रधान द्वारा उठाया गया है। इस बाबत ग्राम प्रधान दश्मती गुप्ता ने बताया की अभी दो टैंकर से रहवासियों को जला आपूर्ती की जा रही है। जरूरत पड़ने पर और टैंकर बढ़ाया जाएगा। जिससे लोगो को पानी की किल्लत से न जुझना पड़े। रहवासियों के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।