• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

मुख्यालय. महोबा कांड पर कांग्रेस का हल्ला बोल, जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

JK Gupta by JK Gupta
May 25, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
10
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

संवाददाता@विशाल टंडन……


महोबा में नीट की तैयारी कर रही दलित छात्रा के अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म और अमानवीय यातना की घटना को लेकर सोनभद्र कांग्रेस ने प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई और पीड़िता को शीघ्र न्याय दिलाने की मांग की।

जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर विरोध दर्ज कराया। जिलाध्यक्ष नें कहा कि महोबा की दलित छात्रा, जो नीट की तैयारी कर रही थी, उसका अपहरण कर 16 दिनों तक बंधक बनाकर रखा गया। इस दौरान उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया, नशीले इंजेक्शन दिए गए तथा सिगरेट से दागकर अमानवीय यातनाएं दी गईं। कांग्रेस नेताओं ने इस घटना को मानवता को शर्मसार करने वाला बताते हुए प्रदेश की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए।

ज्ञापन में कांग्रेस ने कहा कि उत्तर प्रदेश में महिलाओं और दलितों की सुरक्षा को लेकर सरकार के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। पार्टी ने आरोप लगाया कि घटना के बाद स्थानीय पुलिस की भूमिका भी संदिग्ध रही और समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। कांग्रेस ने राज्यपाल से पूरे मामले की उच्च स्तरीय एवं समयबद्ध निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। साथ ही सभी आरोपियों और उनके सहयोगियों पर फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर फांसी की सजा दिलाने की मांग उठाई।

पार्टी ने पीड़िता और उसके परिवार को 24 घंटे पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराने, सरकार की ओर से समुचित इलाज कराने तथा परिवार को 50 लाख रुपये आर्थिक सहायता देने की भी मांग की। ज्ञापन में यह भी कहा गया कि अपहरण के बाद 16 दिनों तक निष्क्रिय रही स्थानीय पुलिस के जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका की जांच कर उन्हें तत्काल निलंबित किया जाए। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में पार्टी इस घटना को लेकर लगातार आवाज उठाएगी और पीड़िता को न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा।

इस दौरान शहर अध्यक्ष फरीद अहमद, पूर्व शहर अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी, सेवादल जिलाध्यक्ष कौशलेश पाठक, पीसीसी सदस्य राजबली पांडे, जिला उपाध्यक्ष बृजेश तिवारी, जिला महासचिव दयाशंकर पांडे, आरटीआई जिलाध्यक्ष श्रीकांत मिश्रा, जिला सचिव एवं कंट्रोल प्रभारी आशीष सिंह, जिला सचिव मंजू देवी, शहर उपाध्यक्ष विशिष्ट चौबे, स्वतंत्र साहनी, ब्लॉक अध्यक्ष संतोष नेताम, ब्लॉक अध्यक्ष लल्लू राम पांडे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Previous Post

मुख्यालय. गांव तक सड़क और पेयजल की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सीडीओ को सौंपा ज्ञापन

Next Post

बीजपुर. पेयजल संकट गहराने पर दो टैंकर से जलापूर्ति शुरू

Next Post

बीजपुर. पेयजल संकट गहराने पर दो टैंकर से जलापूर्ति शुरू

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • कोन. विद्युत् करेंट लगने से संविदा लाइनमैन घायल, ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर
  • सोनभद्र. सोनांचल ट्रक ओनर्स एसोसिएशन ने बढती डीजल के रेट पर जताई चिंता
  • लोगों ने उड़ाया मजाक, संघर्ष से मिली कामयाबी, पैरा खेलों में जीते 30 मेडल, पढ़िए खेलरत्न विजेता सुरेश की कहानी
  • सफाई कर्मचारी की बेटी का कमाल! भारतीय जूडो टीम में हुआ चयन, एशियन कैडेट जूडो कप में दिखाएंगी दम
  • सोनभद्र. व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की एक आवश्यक बैठक आयोजित

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.