• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. 47 ओवरलोडिंग व फर्जी नम्बर प्लेट वाले वाहनों पर कार्रवाई और एफआईआर के निर्देश

JK Gupta by JK Gupta
May 25, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

@जे0 के0……


Sonbhadra । सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ने अवगत कराया है कि जनपद सोनभद्र में ओवरलोडिंग तथा बिना पंजीकरण नम्बर प्लेट अथवा फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर संचालित वाहनों के विरुद्ध परिवहन विभाग एवं जनपदीय टास्क फोर्स द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था), उत्तर प्रदेश के निर्देशों के अनुपालन में जिलाधिकारी के निर्देशन में दिनांक 23 एवं 24 मई, 2026 को की गई।

अभियान के दौरान जनपदीय टास्क फोर्स द्वारा विभिन्न मार्गों पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाकर ओवरलोडिंग, नम्बर प्लेट से छेड़छाड़, बिना नम्बर प्लेट तथा नियमों के विपरीत संचालित वाहनों की जांच की गई। कार्रवाई करते हुए कुल 47 वाहनों के विरुद्ध चालान एवं निरुद्धीकरण की कार्रवाई की गई। इनमें क्षमता से अधिक बॉडी बढ़ाकर संचालित की जा रही 06 वाहन भी शामिल पाए गए। चेकिंग के दौरान एक ऐसा वाहन भी पकड़ा गया, जिस पर मूल पंजीकरण संख्या के स्थान पर भिन्न एवं फर्जी नम्बर प्लेट लगाई गई थी।

मामले को गंभीरता से लेते हुए वाहन को थाना कोतवाली में निरुद्ध कराया गया तथा संबंधित के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने हेतु तहरीर दी गई है। सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) ने बताया कि सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध आगे भी अभियान चलाकर कठोर कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने वाहन संचालकों से नियमों का पालन करने एवं वैध दस्तावेजों के साथ ही वाहन संचालन करने की अपील की है।

Previous Post

बीजपुर. पेयजल संकट गहराने पर दो टैंकर से जलापूर्ति शुरू

Next Post

सोनभद्र. जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

Next Post

सोनभद्र. जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • लोगों ने उड़ाया मजाक, संघर्ष से मिली कामयाबी, पैरा खेलों में जीते 30 मेडल, पढ़िए खेलरत्न विजेता सुरेश की कहानी
  • सफाई कर्मचारी की बेटी का कमाल! भारतीय जूडो टीम में हुआ चयन, एशियन कैडेट जूडो कप में दिखाएंगी दम
  • सोनभद्र. व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की एक आवश्यक बैठक आयोजित
  • सोनभद्र. पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण एवं गंगा स्वच्छता कार्यों की हुई समीक्षा
  • सोनभद्र. पुलिस लाइन चुर्क में 27 मई को होगी निष्प्रयोज्य रद्दी पेपर की होगी नीलामी

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.