• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. ट्रांसफार्मर जलने से बिजवार चौकड़ा में बिजली संकट, ग्रामीणों में नाराजगी

JK Gupta by JK Gupta
May 25, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
27
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

@जे0 के0……


Sonbhadra । नगवा ब्लाक क्षेत्र के बिजवार चौकड़ा ग्राम पंचायत स्थित मुख्य मार्ग पर लगा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर जल जाने से गांव में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है। भीषण गर्मी के बीच बिजली न मिलने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पेयजल संकट के साथ ही घरों और दुकानों का कामकाज भी प्रभावित हो गया है।

ग्रामीणों का आरोप है कि ट्रांसफार्मर से जुड़े केबल में लंबे समय से खराबी थी। इसकी जानकारी कई बार बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों को दी गई, लेकिन समय रहते केबल नहीं बदला गया। विभाग की लापरवाही के कारण ट्रांसफार्मर पर अधिक दबाव पड़ा और वह जल गया। ग्रामीण राकेश, प्रीतम सिंह, सियाराम, सीताराम, प्रेम विश्वकर्मा, बबलू शर्मा और नागेंद्र मोदनवाल समेत अन्य लोगों ने विभाग के खिलाफ नाराजगी जताते हुए जल्द से जल्द नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते खराब केबल बदल दिया जाता तो यह समस्या उत्पन्न नहीं होती। इस संबंध में अवर अभियंता अरुण कुमार ने बताया कि ट्रांसफार्मर जलने की सूचना प्राप्त हो गई है। छपका स्थित स्टोर से संपर्क किया गया है और जल्द ही नया ट्रांसफार्मर लगाकर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

Previous Post

अनपरा. वेतन भुगतान न होने पर सफाई कर्मियों का हंगामा, घंटों ठप रही सफाई व्यवस्था

Next Post

पूरा दिन सोए, फिर तोड़ा नेशनल रिकॉर्ड… गुरिंदरवीर ने बताया अपना सक्सेस मंत्र

Next Post
पूरा दिन सोए, फिर तोड़ा नेशनल रिकॉर्ड… गुरिंदरवीर ने बताया अपना सक्सेस मंत्र

पूरा दिन सोए, फिर तोड़ा नेशनल रिकॉर्ड... गुरिंदरवीर ने बताया अपना सक्सेस मंत्र

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • कोन. विद्युत् करेंट लगने से संविदा लाइनमैन घायल, ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर
  • सोनभद्र. सोनांचल ट्रक ओनर्स एसोसिएशन ने बढती डीजल के रेट पर जताई चिंता
  • लोगों ने उड़ाया मजाक, संघर्ष से मिली कामयाबी, पैरा खेलों में जीते 30 मेडल, पढ़िए खेलरत्न विजेता सुरेश की कहानी
  • सफाई कर्मचारी की बेटी का कमाल! भारतीय जूडो टीम में हुआ चयन, एशियन कैडेट जूडो कप में दिखाएंगी दम
  • सोनभद्र. व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की एक आवश्यक बैठक आयोजित

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.