• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

अनपरा. वेतन भुगतान न होने पर सफाई कर्मियों का हंगामा, घंटों ठप रही सफाई व्यवस्था

JK Gupta by JK Gupta
May 25, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
317
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

संवाददाता@उमेश सिंह…..


आदर्श नगर पंचायत अनपरा में वेतन भुगतान को लेकर सफाई कर्मचारियों का आक्रोश फूट पड़ा।महावीर चौक स्थित नाराज सफाई कर्मियों ने कार्य बहिष्कार करते हुए घंटों तक सफाई कार्य पूरी तरह ठप कर दिया और विरोध प्रदर्शन किया।कर्मचारियों के आंदोलन से नगर के कई इलाकों में सफाई व्यवस्था प्रभावित रही।

सफाई कर्मचारियों का कहना था कि उन्हें पिछले दो माह से वेतन का भुगतान नहीं किया गया है, जिसके चलते उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि कई बार मांग करने के बावजूद भुगतान नहीं किया गया, जिससे मजबूर होकर उन्हें कार्य बंद कर विरोध करना पड़ा।विरोध की सूचना मिलने पर संविदाकार मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों से वार्ता की।

काफी देर तक चली बातचीत के बाद संविदाकार ने आगामी 5 जून तक दो माह का लंबित भुगतान करने का आश्वासन दिया।आश्वासन मिलने के बाद सफाई कर्मियों ने अपना आंदोलन समाप्त कर पुनः कार्य शुरू कर दिया।नगर पंचायत क्षेत्र में कुछ समय तक सफाई कार्य प्रभावित रहने से लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि तय समय पर भुगतान नहीं हुआ तो आगे और बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

Previous Post

सोनभद्र. हिण्डालको कर्मचारी रवि सिंह ने वर्ल्ड चैंपियनशिप में जीता रजत पदक, बढ़ाया देश का मान

Next Post

सोनभद्र. ट्रांसफार्मर जलने से बिजवार चौकड़ा में बिजली संकट, ग्रामीणों में नाराजगी

Next Post

सोनभद्र. ट्रांसफार्मर जलने से बिजवार चौकड़ा में बिजली संकट, ग्रामीणों में नाराजगी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • कोन. विद्युत् करेंट लगने से संविदा लाइनमैन घायल, ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर
  • सोनभद्र. सोनांचल ट्रक ओनर्स एसोसिएशन ने बढती डीजल के रेट पर जताई चिंता
  • लोगों ने उड़ाया मजाक, संघर्ष से मिली कामयाबी, पैरा खेलों में जीते 30 मेडल, पढ़िए खेलरत्न विजेता सुरेश की कहानी
  • सफाई कर्मचारी की बेटी का कमाल! भारतीय जूडो टीम में हुआ चयन, एशियन कैडेट जूडो कप में दिखाएंगी दम
  • सोनभद्र. व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की एक आवश्यक बैठक आयोजित

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.