• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

ओबरा. ऊर्जांचल में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का आगमन

JK Gupta by JK Gupta
May 11, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

संवाददाता@सौरभ गोस्वामी…..


नगर के श्री राम मंदिर प्रागंण स्थित मानस भवन में सोमवार को ज्योतिर्मठ शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का आगमन हुआ।इस दौरान स्थानीय लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया।उनकी यह यात्रा गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर पूरे प्रदेश में 81 दिनों तक चलेगी।

अपने संबोधन में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने सनातन धर्म, शास्त्र आधारित जीवन, विवेक एवं मर्यादा के महत्व पर विस्तार से विचार रखे।मीडिया से बात करते हुए शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि हमारी यात्रा का केवल एक ही उद्देश्य है,जो गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करेगा उसी को हम लोगो का समर्थन मिलेगा, चाहे कोई भी दल हो, गौ माता कोई असहाय नहीं है करोड़ों सनातनियों की आस्था का प्रश्न है। आज लोग गेरूआ वस्त्र धारण कर जनता को लुट रहे हैं।

गौ माता का मांस बेच रहे हैं। हमें ऐसे लोगों को पहचान कर उसको सजा देनी होगी। समाज में धर्म के नाम पर भ्रम और दिखावे की स्थिति भी देखने को मिल रही है, इसलिए लोगों को वास्तविक धर्म और केवल बाहरी स्वरूप के बीच अंतर समझने की आवश्यकता है। रामचरितमानस एवं लक्ष्मण रेखा के प्रसंग का उल्लेख करते हुए कहा कि धर्म का वास्तविक आधार विवेक, मर्यादा और आचरण है। केवल बाहरी वेशभूषा देखकर किसी को संत मान लेना उचित नहीं है, बल्कि शास्त्र और सदाचार के आधार पर सही मार्गदर्शन को पहचानना आवश्यक है।

कहा कि 24 जुलाई को यात्रा पूरी होगी और इसके बाद सभी जिला के प्रभारियों का लखनऊ में शपथ ग्रहण कराया जाएगा। हमारे कार्यक्रमों में विपक्षी दलों के लोग ज्यादा दिखाई दे रहे हैं, पर भाजपा के लोग क्यों नहीं सम्मिलित हो रहे हैं क्या उन्हें गौ माता की रक्षा नहीं करनी है, क्या वो नहीं चाहते कि गौ माता को राष्ट्र माता घोषित किया जाए।आज जो पार्टी सत्ता में है अगर गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करके हमारे पास आएगी तब उसका हम समर्थन करेंगे।समाज में सनातन जागृति के साथ-साथ गौ-संरक्षण को धरातल पर प्रभावी बनाने की आवश्यकता है।

इसी क्रम में गौ सेवा, गौशाला निर्माण एवं संरक्षण कार्यों को मजबूत करने के उद्देश्य से प्रत्येक विधानसभा स्तर पर प्रतिनिधियों की नियुक्ति की जा रही है।इसके पूर्व मानस भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गौ पूजन संपन्न कराया गया। इस अवसर पर प्रभारी राकेश मिश्रा वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ईश्वरी नारायण सिंह,अवधेश सिंह,संतोष सिंह, नील कांत तिवारी, पुष्पराज पांडेय, रामनिहोर यादव, सुनील गौड़, रमेश सिंह यादव, विजय यादव सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Previous Post

चोपन. नशे में धुत ऑटो चालक की लापरवाही से बड़ा हादसा, महिला की मौत, कई घायल

Next Post

सोनभद्र. नगर क्षेत्र में जलभराव व पेयजल समस्या के समाधान हेतु कार्ययोजना बनाने के निर्देश

Next Post

सोनभद्र. नगर क्षेत्र में जलभराव व पेयजल समस्या के समाधान हेतु कार्ययोजना बनाने के निर्देश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सोनभद्र. राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत निःशुल्क खाद्यान्न वितरण की तिथि बढ़ी
  • सोनभद्र. नगर क्षेत्र में जलभराव व पेयजल समस्या के समाधान हेतु कार्ययोजना बनाने के निर्देश
  • ओबरा. ऊर्जांचल में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का आगमन
  • चोपन. नशे में धुत ऑटो चालक की लापरवाही से बड़ा हादसा, महिला की मौत, कई घायल
  • मुख्यालय. गौ रक्षा यात्रा के दौरान शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का सरकार पर तीखा सवाल, सोनभद्र में गूंजा गौ संरक्षण का मुद्दा

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.