• Home
  • Privacy Policy
Sunday, June 28, 2026
Sonebhadra Live
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

चोपन. नशे में धुत ऑटो चालक की लापरवाही से बड़ा हादसा, महिला की मौत, कई घायल

JK Gupta by JK Gupta
May 11, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
90
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

संवाददाता@कृपाशंकर पांडेय…..

जुगैल थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सेमिया के पास सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 32 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश से चोपन की ओर आ रहा एक ओवरलोड ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पुलिया के नीचे खाई में पलट गया। हादसे के पीछे चालक की लापरवाही, तेज रफ्तार और नशे में वाहन चलाना प्रमुख कारण बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार ऑटो में करीब 10 यात्री सवार थे। दुर्घटना में पेटराही, रॉबर्ट्सगंज निवासी निशा देवी (32) पत्नी सुनील पांडेय गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि निशा देवी अपने पति सुनील पांडेय (35) के साथ मध्य प्रदेश के देवसर स्थित अपने भाई के घर से वापस लौट रही थीं।

हादसे में हरिकेश (40) निवासी बिल्ली ओबरा, राजेंद्र पुत्र होरा निवासी महोबा, उत्तर प्रदेश तथा सोनी पुत्री कल्लू केवट (18) निवासी सेमिया सहित अन्य लोग घायल हो गए। ग्रामीणों के मुताबिक चालक शराब के नशे में तेज रफ्तार से वाहन चला रहा था, जिससे ऑटो अपनी लेन छोड़कर सड़क के दक्षिण दिशा में स्थित पुलिया के नीचे जा गिरा।

घटना की सूचना मिलते ही पीआरबी 112 और जुगैल पुलिस मौके पर पहुंची तथा ग्रामीणों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन में भर्ती कराया गया। सीएचसी चोपन में तैनात डॉ. अभय सिंह ने बताया कि चार घायलों को अस्पताल लाया गया था, जिनमें एक महिला की पहले ही मौत हो चुकी थी। एक घायल की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया, जबकि अन्य का उपचार जारी है।

जुगैल पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद क्षेत्र में ओवरलोडिंग और नशे में वाहन चलाने को लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और परिवहन विभाग से ऐसे लापरवाह वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Previous Post

मुख्यालय. गौ रक्षा यात्रा के दौरान शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का सरकार पर तीखा सवाल, सोनभद्र में गूंजा गौ संरक्षण का मुद्दा

Next Post

ओबरा. ऊर्जांचल में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का आगमन

Next Post

ओबरा. ऊर्जांचल में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का आगमन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

September 16, 2025
Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

September 16, 2025
संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

September 16, 2025

RECENT POST (अभी -अभी)

  • FIFA World Cup 2026 Portugal vs Colombia: क्रिस्टियानो रोनाल्डो गोल करने में नाकाम, कोलंबिया ने पुर्तगाल को दिया झटका, किया ग्रुप टॉप
  • Harry Kane Record: इंग्लैंड के हैरी केन ने वर्ल्ड कप में रचा इतिहास, क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पीछे छोड़ बनाया रिकॉर्ड
  • Belgium vs New Zealand fifa World Cup 2026 highlights: ट्रॉसार्ड के दो गोलों से बेल्जियम ने न्यूजीलैंड को रौंदा, नॉकआउट में जगह बनाई
  • Senegal vs Iraq FIFA World Cup 2026: सेनेगल के ऐतिहासिक 5 गोल, रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन से टीम ने बनाई नॉक आउट में जगह, इराक को धो डाला
  • दुद्धी. कटौली में कोयला लोड ट्रक पलटी, चालक गंभीर रूप से घायल

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

अभी -अभी

  • FIFA World Cup 2026 Portugal vs Colombia: क्रिस्टियानो रोनाल्डो गोल करने में नाकाम, कोलंबिया ने पुर्तगाल को दिया झटका, किया ग्रुप टॉप
  • Harry Kane Record: इंग्लैंड के हैरी केन ने वर्ल्ड कप में रचा इतिहास, क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पीछे छोड़ बनाया रिकॉर्ड

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.