Last Updated:
Senegal vs Iraq FIFA World Cup 2026 Highlights : ईराक के खिलाफ ऐतिहासिक प्रदर्शन के दम पर सेनेगल की टीम ने नॉक आउट में जगह पक्की कर ली. इस मैच में रिकॉर्ड तोड़ 5 गोल कर टीम ने 5-0 की एकतरफा जीत दर्ज की. फीफा वर्ल्ड कप के मैच में 5 गोल करने वाली सेनेगल पहली अफ्रीकन टीम बन गई.
सेनेगल का रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन, टीम ने बनाई नॉक आउट में जगह
नई दिल्ली. सेनेगल ने लगातार दो हार के बाद शानदार वापसी करते हुए फीफा वर्ल्ड कप में अपने अभियान को नई जान दे दी. ग्रुप I के आखिरी मुकाबले में उन्होंने 10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही इराक की टीम को 5-0 से करारी शिकस्त दी. इस जीत के साथ सेनेगल ने टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमों में जगह बनाने और राउंड ऑफ 32 में जगह बनाई.
सेनेगल की टीम को पता था कि आगे बढ़ने के लिए सिर्फ बड़ी जीत ही काफी होगी. ऐसे में ‘लायंस ऑफ टेरांगा’ ने अपने वर्ल्ड कप इतिहास की सबसे बड़ी जीत दर्ज की. हबीब दियारा ने पहला गोल किया, जिसके बाद इस्माइला सार, सब्स्टीट्यूट पापे गुएये (दो गोल) और इलिमन न्दियाए ने टोरंटो में गोलों की बरसात कर दी. इस जीत के साथ सेनेगल ग्रुप में फ्रांस और नॉर्वे के बाद तीसरे स्थान पर पहुंच गया है.







