• Home
  • Privacy Policy
Wednesday, August 12, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

पीआर श्रीजेश ने विश्व कप को लेकर टीम को दी सलाह, बताया क्या होना चाहिए टारगेट, Hockey Hindi News

Admin by Admin
August 12, 2026
in खेल
0
पीआर श्रीजेश ने विश्व कप को लेकर टीम को दी सलाह, बताया क्या होना चाहिए टारगेट, Hockey Hindi News
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

पीआर श्रीजेश ने खिलाड़ियों को हॉकी विश्व कप के दौरान शांत रहने, भूमिका पर ध्यान देने और अपनी तैयारी पर भरोसा रखने की सलाह दी है। उनको उम्मीद है कि टीम कम से कम से टॉप-4 में आएगी।

भारत के पूर्व हॉकी गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने मौजूदा खिलाड़ियों को विश्व कप के दबाव को अपने खेल पर हावी नहीं होने देने और अपनी तैयारी पर भरोसा रखने के साथ इस मौके का आनंद लेने को कहा है। एफआईएच विश्व कप का आयोजन 15 से 30 अगस्त तक नीदरलैंड के एम्सटेलवीन और बेल्जियम के वावरे में संयुक्त रूप से होगा। भारतीय पुरुष टीम की अगुआई स्टार ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह कर रहे हैं जबकि महिला टीम की कप्तान सलीमा टेटे हैं।

टोक्यो 2020 और पेरिस 2024 ओलंपिक में लगातार दो कांस्य पदक जीतने वाली पुरुष टीम का लक्ष्य लंबे समय से चले आ रहे विश्व कप में पदक के सूखे को खत्म करना होगा। भारत ने आखिरी बार 1975 में विश्व कप के पोडियम पर जगह बनाई थी जब उसने स्वर्ण पदक जीता था।

पीआर श्रीजेश ने खिलाड़ियों को दी सलाह

श्रीजेश ने ‘जियोस्टार’ से कहा, ”ओलंपिक के बाद एफआईएच विश्व कप हॉकी का दूसरा सबसे बड़ा टूर्नामेंट है और स्वाभाविक रूप से पूरी दुनिया इसे देख रही होती है तथा सभी की नजरें आप पर होती हैं। इससे काफी दबाव आता है।” इस 38 वर्षीय पूर्व दिग्गज गोलकीपर ने कहा, ”लेकिन आप इस दबाव को अपने खेल पर हावी नहीं होने दे सकते। जब आप इसके बारे में बहुत ज्यादा सोचना शुरू कर देते हैं तो आपका प्रदर्शन गिर जाता है। और जब प्रदर्शन गिरता है तो दबाव और बढ़ जाता है। इसलिए जरूरी है कि शांत रहें, अपनी भूमिका पर ध्यान दें और अपनी तैयारी पर भरोसा रखें।”

श्रीजेश भारत के दोनों कांस्य पदक जीतने वाले ओलंपिक अभियानों का हिस्सा रहे हैं। भारतीय पुरुष टीम को पूल डी में रखा गया है और वह 15 अगस्त को वेल्स के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। इसके बाद उसका सामना 17 और 19 अगस्त को क्रमश: इंग्लैंड और पाकिस्तान से होगा। एफआईएच प्रो लीग में टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के बावजूद श्रीजेश वैश्विक टूर्नामेंट में भारत की संभावनाओं को लेकर आशावान हैं। प्रो लीग में भारत नौ टीम में आठवें स्थान पर रहा था।

मेडल मिलना बोनस होगा

उन्होंने आगे कहा, ”मेरी राय में, यह टीम जिस तरह से तैयार की गई है और हमने जो प्रगति की है, उसे देखते हुए शीर्ष चार में जगह बनाना हमारा लक्ष्य होना चाहिए। । जिस पूल में हम हैं, उसे देखते हुए हमारे पास वह क्वालिटी और डेप्थ है जिससे हम यह हासिल कर सकते हैं। इससे आगे कुछ भी, चाहे सिल्वर हो, गोल्ड हो या ब्रॉन्ज, वह बोनस होगा। टीम पूरे आत्मविश्वास के साथ खेल रही है, और हमारे पास बड़े मैचों के दबाव को संभालने का अच्छा अनुभव है। हमें इससे कम पर संतोष नहीं करना चाहिए। लक्ष्य साफ है, हम यहां प्रतिस्पर्धा करने और अपनी छाप छोड़ने आए हैं।”

Source link

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

सोनभद्र. जनपद को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग, जन अधिकार पार्टी ने सौंपा ज्ञापन

Next Post

यदि भूमिका हो… दीपके, साथियों पर पॉक्सो में दर्ज करें FIR; MP में कहां शिकायत?, Madhya-pradesh Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • यदि भूमिका हो… दीपके, साथियों पर पॉक्सो में दर्ज करें FIR; MP में कहां शिकायत?, Madhya-pradesh Hindi News
  • पीआर श्रीजेश ने विश्व कप को लेकर टीम को दी सलाह, बताया क्या होना चाहिए टारगेट, Hockey Hindi News
  • सोनभद्र. जनपद को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग, जन अधिकार पार्टी ने सौंपा ज्ञापन
  • डाला. महिला ने घर के अंदर फांसी लगाकर दी जान, क्षेत्र में मची सनसनी
  • डाला. जीएनआरएफ के रक्तदान शिविर में उमड़ा उत्साह, 38 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

Breaking News

यदि भूमिका हो… दीपके, साथियों पर पॉक्सो में दर्ज करें FIR; MP में कहां शिकायत?, Madhya-pradesh Hindi News

यदि भूमिका हो… दीपके, साथियों पर पॉक्सो में दर्ज करें FIR; MP में कहां शिकायत?, Madhya-pradesh Hindi News
by Admin
August 12, 2026
0

कृष्ण बिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम का हिस्सा (दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और...

Read moreDetails

पीआर श्रीजेश ने विश्व कप को लेकर टीम को दी सलाह, बताया क्या होना चाहिए टारगेट, Hockey Hindi News

पीआर श्रीजेश ने विश्व कप को लेकर टीम को दी सलाह, बताया क्या होना चाहिए टारगेट, Hockey Hindi News
by Admin
August 12, 2026
0

पीआर श्रीजेश ने खिलाड़ियों को हॉकी विश्व कप के दौरान शांत रहने, भूमिका पर ध्यान देने और अपनी तैयारी पर...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio