संवाददाता@अनिल अग्रहरी…..

स्थानीय नगर क्षेत्र में बुधवार को जीएनआरएफ के तत्वावधान में आयोजित रक्तदान शिविर में लोगों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। मानव सेवा और जनहित के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में करीब 38 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर जरूरतमंदों की जिंदगी बचाने की मुहिम में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी ओबरा रवि कुमार तथा विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष फुलवंती कुमारी रहीं। इसके अलावा आमिल बेग, राजेश पटेल, मुकेश जैन, मंगला प्रसाद जायसवाल, लल्लू निषाद, पारस यादव, नागेंद्र पासवान, परवेज अहमद, उमेश मेहता, सदर जहीरूद्दीन और विनय सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान हाफीज नसीम खान, आरिफ खान एवं अब्दुल वाहिद ने उपजिलाधिकारी रवि कुमार का बुके और अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद रक्तदान शिविर का शुभारंभ हुआ।
शिविर में साईं हॉस्पिटल की टीम ने अहम भूमिका निभाई। ब्लड बैंक इंचार्ज विनय कुमार जायसवाल, हॉस्पिटल मैनेजर राजन सोनी, टेक्नीशियन रंजित शर्मा, सुनील यादव, अहमद रजा और अमित राही ने रक्तदाताओं की स्वास्थ्य जांच की तथा रक्तदान से पहले आवश्यक जानकारी देकर लोगों को इसके महत्व के प्रति जागरूक किया।

सुबह करीब 11 बजे शुरू हुए शिविर में युवाओं समेत विभिन्न वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। आयोजकों के अनुसार शिविर में लगभग 38 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। रक्तदान करने वाले सभी लोगों को संस्था की ओर से प्रशस्ति पत्र, मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
जीएनआरएफ पदाधिकारियों ने कहा कि रक्तदान महादान है और किसी जरूरतमंद के लिए दिया गया रक्त जीवनदान साबित हो सकता है। संस्था ने लोगों से स्वयं रक्तदान करने तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में अभय प्रताप सिंह, अंशु पटेल, सर्वेश पटेल, गोविंद, अनवर, रिजवान, चंदू, नेयाज अहमद, प्रशांत पाल, नौशाद, दिलकुम अंसारी, तौफीक, आफताब, इमरान, हासीम और वृजेश पटेल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन आफताब ने किया।








