मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…

क्षेत्रीय खेल कार्यालय विंध्याचल मंडल, मीरजापुर के निर्देश पर बुधवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम रॉबर्ट्सगंज में जिला/मंडलीय महिला-पुरुष हैण्डबाल चयन एवं ट्रायल आयोजित किया गया। ट्रायल के बाद प्रदेशीय प्रतियोगिता के लिए महिला और पुरुष खिलाड़ियों का चयन किया गया।

पुरुष वर्ग में अमित कुमार, अंजीत राय, सरोज अली, अनिश कुमार, उज्जवल घोष, आदित्य सिंह, सुधांशु आर्या, राजू कुमार वर्मा, शोभनाथ सोनी, रितेश कुमार, मनोरंजन मोहन्तो और अभिषेक सिंह का चयन हुआ। चयनित टीम 12 से 15 अक्टूबर तक चित्रकूट धाम बांदा में आयोजित प्रदेशीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी।

महिला वर्ग में भावना सिंह, किरन कुमारी, जासमीन, सुनैना कन्नौजिया, सुनीता यादव, आरोही कन्नौजिया, श्रुति पांडेय, आरती कुमारी, प्रीति कुमारी, मीनाक्षी, शगुन सिंह और संजना सिंह का चयन किया गया। आरक्षित खिलाड़ियों में अंशिका प्रजापति और शिवानी शामिल हैं। महिला टीम 13 से 16 अक्टूबर तक झांसी में होने वाली प्रदेशीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी।

इस अवसर पर हैण्डबाल सचिव बैजनाथ यादव, सुनील यादव, सुबास कुमार, जगदीश कुमार रावत, सत्यम सिंह और जिला क्रीड़ा अधिकारी समीम अहमद ने खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। जिला क्रीड़ा अधिकारी समीम अहमद ने बताया कि चयनित टीमों को प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग के लिए भेजा जाएगा।
