• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. सेवा ज्योति यात्रा में दिखा भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह

JK Gupta by JK Gupta
October 7, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…


..रामलीला मैदान से स्वर्ण जयंती चौक तक निकली यात्रा, सेवा और जनकल्याण का दिया संदेश


भारतीय जनता पार्टी सोनभद्र की ओर से सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को रॉबर्ट्सगंज में भव्य सेवा ज्योति यात्रा निकाली गई। यात्रा से पहले रामलीला मैदान में बड़ी संख्या में जुटे भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव संबोधन सुना। इस दौरान घोरावल विधायक अनिल कुमार मौर्या, सदर विधायक भूपेश चौबे, नगर पालिका अध्यक्ष रुबी प्रसाद और पूर्व सांसद नरेंद्र कुशवाहा मौजूद रहे।

इसके बाद रामलीला मैदान से स्वर्ण जयंती चौराहा तक सेवा ज्योति यात्रा निकाली गई। यात्रा में पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल ने की, जबकि संयोजक रजनीश रघुवंशी रहे।

मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री राकेश बिंद ने कहा कि भाजपा की पहचान सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित के प्रति प्रतिबद्धता से है। सेवा ज्योति यात्रा के माध्यम से समाज में सेवा और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं और आमजन में दिखा उत्साह संगठन की सक्रियता को दर्शाता है।

भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल ने अतिथियों और कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि सेवा ज्योति यात्रा समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा और जनकल्याण की भावना पहुंचाने का संकल्प है। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह, ज्योति खरवार, अशोक कुमार मौर्या, शारदा खरवार, अनिल सिंह, मनोज सोनकर, मणिकर्णिका कोल, मंजू गिरी, बलराम सोनी, अमित गोयल, विवेक तोमर, राकेश पांडेय, विनय श्रीवास्तव समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, पदाधिकारी और लाभार्थी मौजूद रहे।

Views: 120
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

रेणुकूट. दुर्गा पूजा पंडालों में दिखेगा आकर्षक स्वरूप, मिताली क्लब में श्री राम मंदिर की झलक

Next Post

सोनभद्र. सपाइयों ने स्नातक व शिक्षक एमएलसी चुनाव की तैयारियों को लेकर कसी कमर

Next Post

सोनभद्र. सपाइयों ने स्नातक व शिक्षक एमएलसी चुनाव की तैयारियों को लेकर कसी कमर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement