संवाददाता@मनीष कुमार……

दुद्धी (सोनभद्र)।कोतवाली क्षेत्र के कटौली गांव के खदीवा नाले के पास आज शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया।झारखंड नम्बर की अशोक लेलैंड ट्रक पर कोयला लोड था। हादसे में ट्रक चालक संतोष (34) पुत्र नन्हक चन्द निवासी मिर्जापुर घायल हो गए, जबकि एक अन्य सवार (खलासी) सुरक्षित बताया जा रहा है।
घटना की जानकारी पाकर स्थानीय ग्रामीणों ने एम्बुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस 102 की ईएमटी कुसुम और चालक अजीत मौके पर पहुँचे और घायल चालक को सीएचसी दुद्धी पहुंचाया।जहां सीएचसी चिकित्सक डॉ. विनोद सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद संतोष की स्तिथि स्थिर रहने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी।

डॉक्टरों ने बताया कि चालक को सीने व शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई थीं, जिनका इलाज किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक और कोयले की स्थिति को देखा तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।





