• Home
  • Privacy Policy
Thursday, August 13, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Success Story: रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर, फिर भी नहीं मानी हार; झुंझुनूं की लक्ष्मी बनीं टीम इंडिया की उपकप्तान

Admin by Admin
August 13, 2026
in खेल
0
Success Story: रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर, फिर भी नहीं मानी हार; झुंझुनूं की लक्ष्मी बनीं टीम इंडिया की उपकप्तान
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


Last Updated:August 13, 2026, 11:37 IST

Lakshmi Shekhawat Success Story: झुंझुनूं के झाझड़ गांव की लक्ष्मी शेखावत हांगकांग में आयोजित एशियन नेटबॉल चैंपियनशिप-2026 में भारतीय टीम की उपकप्तान बनी हैं. वे राजस्थान से चुनी गईं एकमात्र खिलाड़ी हैं. स्कूल के दिनों में हुए सड़क हादसे में रीढ़ की हड्डी (L-1, L-2) में गंभीर फ्रैक्चर होने के बावजूद उन्होंने योग और जिम के दम पर मैदान में सफल वापसी की. उनके भाई स्वराज सिंह के मार्गदर्शन और लक्ष्मी के अटूट हौसले ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है.

ख़बरें फटाफट

Lakshmi Shekhawat Success Story: कहते हैं कि अगर इंसान में कुछ कर गुजरने का जुनून हो, तो वह अपनी मेहनत और अटूट इरादों से हर कठिन मुकाम को हासिल कर सकता है. इस कहावत को झुंझुनूं जिले की बेटी लक्ष्मी शेखावत ने सच कर दिखाया है. एक भयानक सड़क हादसे और रीढ़ की हड्डी में गंभीर फ्रैक्चर का सामना करने के बावजूद, उन्होंने हार नहीं मानी और आज वे भारतीय नेटबॉल टीम की उपकप्तान के रूप में देश का नाम रोशन कर रही हैं.

लक्ष्मी शेखावत झुंझुनूं जिले के झाझड़ गांव की रहने वाली हैं. वे 6 से 15 अगस्त 2026 तक हांगकांग में आयोजित हो रही एशियन नेटबॉल चैंपियनशिप-2026 में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर रही हैं. इस प्रतियोगिता में वे राजस्थान से चुनी गईं एकमात्र खिलाड़ी हैं. उनके बेहतरीन खेल प्रदर्शन और कुशल नेतृत्व क्षमता को देखते हुए उन्हें टीम इंडिया के उपकप्तान की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है.

सड़क हादसे में टूटी रीढ़ की हड्डी, योग और जिम से की वापसी
लक्ष्मी का खेल का सफर चुनौतियों से भरा रहा है. स्कूल के दिनों में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में उनकी रीढ़ की हड्डी के L-1 और L-2 हिस्से में गंभीर फ्रैक्चर हो गया था. उस समय डॉक्टरों और परिस्थितियों को देखकर खेल के मैदान में वापसी करना लगभग असंभव सा लगने लगा था. लंबे समय तक चले इलाज के दौरान शरीर को हिलाना-डुलना भी बेहद मुश्किल था. लेकिन लक्ष्मी ने अपनी इच्छाशक्ति नहीं खोई. डॉक्टरी इलाज के साथ-साथ उन्होंने नियमित योग और जिम के जरिए अपने शरीर को फिर से मजबूत बनाया और दोबारा नेटबॉल कोर्ट पर कदम रखा.

भाई स्वराज सिंह बने मार्गदर्शक और संबल
लक्ष्मी की इस ऐतिहासिक सफलता के पीछे उनके बड़े भाई और उप जिला शिक्षा अधिकारी (ADEO) स्वराज सिंह का अहम योगदान रहा है. उन्होंने बचपन से ही लक्ष्मी की अच्छी लंबाई और एथलेटिक फिटनेस को देखकर नेटबॉल खेलने के लिए प्रेरित किया था. हादसे के बाद जब लक्ष्मी मानसिक और शारीरिक रूप से टूट चुकी थीं, तब भी उनके भाई ने उनका हौसला बनाए रखा और मैदान में लौटने के लिए लगातार प्रेरित किया.

दूसरी बार अंतरराष्ट्रीय मंच पर बिखेरा जलवा
यह दूसरा मौका है जब लक्ष्मी अंतरराष्ट्रीय नेटबॉल चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं. इससे पहले भी वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने खेल का लोहा मनवा चुकी हैं. लक्ष्मी की यह सफलता आज देश की लाखों बेटियों और महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी हुई है. उनका मानना है कि अगर बेटियों को सही अवसर और परिवार का सहयोग मिले, तो वे हर क्षेत्र में सफलता की नई ऊंचाइयों को छू सकती हैं.

About the Author

authorimg

vicky Rathore

Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with News18 Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…

और पढ़ें

Location :

Jhunjhunu,Jhunjhunu,Rajasthan

First Published :

August 13, 2026, 11:37 IST



Source link

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

मॉन्ट्रियल में अमेरिकी खिलाड़ियों का दबदबा, शेल्टन-नाकाशीमा फाइनल में आमने-सामने

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • Success Story: रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर, फिर भी नहीं मानी हार; झुंझुनूं की लक्ष्मी बनीं टीम इंडिया की उपकप्तान
  • मॉन्ट्रियल में अमेरिकी खिलाड़ियों का दबदबा, शेल्टन-नाकाशीमा फाइनल में आमने-सामने
  • पिता के निधन से टूट गए हैं लियोनेल मेसी, रिटायरमेंट के दिए संकेत; बोले- पैरों में ताकत ही नहीं बची, Football Hindi News
  • एमपी के आदिवासी गांवों में रहस्यमयी बीमारी; 7 बच्चों की मौत, चकत्ते के साथ ये लक्षण, Madhya-pradesh Hindi News
  • यदि भूमिका हो… दीपके, साथियों पर पॉक्सो में दर्ज करें FIR; MP में कहां शिकायत?, Madhya-pradesh Hindi News

Breaking News

Success Story: रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर, फिर भी नहीं मानी हार; झुंझुनूं की लक्ष्मी बनीं टीम इंडिया की उपकप्तान

Success Story: रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर, फिर भी नहीं मानी हार; झुंझुनूं की लक्ष्मी बनीं टीम इंडिया की उपकप्तान
by Admin
August 13, 2026
0

Last Updated:August 13, 2026, 11:37 ISTLakshmi Shekhawat Success Story: झुंझुनूं के झाझड़ गांव की लक्ष्मी शेखावत हांगकांग में आयोजित एशियन...

Read moreDetails

मॉन्ट्रियल में अमेरिकी खिलाड़ियों का दबदबा, शेल्टन-नाकाशीमा फाइनल में आमने-सामने

मॉन्ट्रियल में अमेरिकी खिलाड़ियों का दबदबा, शेल्टन-नाकाशीमा फाइनल में आमने-सामने
by Admin
August 13, 2026
0

Last Updated:August 13, 2026, 10:23 ISTमॉन्ट्रियल में नेशनल बैंक ओपन के फाइनल में दो अमेरिकी खिलाड़ियों के बीच मुकाबला होगा....

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio