Last Updated:
मॉन्ट्रियल में नेशनल बैंक ओपन के फाइनल में दो अमेरिकी खिलाड़ियों के बीच मुकाबला होगा. गत चैंपियन और पांचवीं वरीयता प्राप्त बेन शेल्टन ने हमवतन लर्नर टिएन को 6-2, 6-3 से हराकर लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बनाई. वहीं 28वीं वरीयता प्राप्त ब्रैंडन नाकाशीमा ने स्पेन के 19 वर्षीय राफेल जोडर को 7-6(3), 6-4 से हराकर पहली बार किसी एटीपी मास्टर्स 1000 के फाइनल में प्रवेश किया.
मॉन्ट्रियल: मौजूदा चैंपियन बेन शेल्टन ने बुधवार रात को अपने हमवतन अमेरिकी खिलाड़ी लर्नर टिएन को 6-2, 6-3 से हराकर नेशनल बैंक ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई.
फाइनल में पांचवीं वरीयता प्राप्त शेल्टन का सामना अमेरिका के ही एक अन्य खिलाड़ी ब्रैंडन नाकाशीमा से होगा. 28वीं वरीयता प्राप्त नाकाशीमा ने पहले सेमीफाइनल में स्पेन के 19 वर्षीय राफेल जोडर को 7-6 (3), 6-4 से हराकर पहली बार किसी एटीपी मास्टर्स 1000 टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई.
शेल्टन ने अब तक अपने करियर में छह खिताब जीते हैं. इस 23 वर्षीय खिलाड़ी ने इस साल डलास, म्यूनिख और स्टटगार्ट में खिताब जीते थे. नाकाशीमा ने 2022 में सैन डिएगो में अपना एकमात्र टूर खिताब जीता था.
About the Author

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रे…
और पढ़ें










