संवाददाता@वीरेंद्र यादव…..

शनिवार को पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में उपनिरीक्षक रंजीत कुमार, उपनिरीक्षक रामबचन सिंह यादव, हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार भारती, अमृतलाल के साथ क्षेत्र भ्रमण पर थे की मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बलियानाला पुलिया नम्बर दस के पास चोरी की टेलिफोन केविल के तार के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया जबकि चोरी का माल खरीदने वाला आरोपी बब्बन निवासी सिम्लेक्स कालोनी थाना विन्ध्यनगर जनपद सिंगरौली फरार हो गया|

पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम सुग्रीव रावत पुत्र विनोद रावत निवासी सिम्पलेक्स कालोनी थाना विन्ध्यनगर जनपद सिंगरौली स्थायी पता- बीरसीन पुर थना सीटी कोतवाली जिला रीवा, मनीष पुत्र अरविन्द सिंह निवासी सिम्पलेक्स कालोनी थाना विन्ध्यनगर जनपद सिंगरौली बताया|
दोनों पर पहले से ही आधा दर्जन मामले अनपरा एवं शक्तिनगर थाने में दर्ज हैं| दोनों के पास से दर्जनों मीटर टेलीफोन केबिल बरामद हुई| पुलिस ने दोनों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जेल भेज दिया एवं फरार आरोपी की तलाश कर रही है|





