संवाददाता@मोहम्मद इब्राहिम……

दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के झारोकला गांव में रविवार को घरेलू कलह से तंग आकर एक 22 वर्षीय युवक ने कीटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। युवक को अचेत अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) दुद्धी में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसका उपचार जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, झारोकला निवासी महेश (22 वर्ष) पुत्र रामसुभाग रविवार को मजदूरी के लिए घर से बाहर जाने की तैयारी में था। वह अपना बैग लेकर घर से निकल ही रहा था कि तभी किसी बात को लेकर उसका अपने चाचा से विवाद हो गया।
बताया जा रहा है कि चाचा से हुई कहासुनी के बाद आवेश में आकर महेश ने घर के बाहर निकलते ही कीटनाशक दवा गटक ली। कुछ ही देर में उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और वह अचेत होकर गिर पड़ा।
युवक को अचेत देख परिजनों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में उसे स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। चिकित्सकों द्वारा युवक का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। फिलहाल युवक की स्थिति स्थिर है