• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

मुख्यालय. मेहनत की मिसाल बने प्रभाष देव पांडेय, सम्मान समारोह में गूंजा प्रतिभा का गौरव

JK Gupta by JK Gupta
May 11, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

संवाददाता@विशाल पांडेय…..


जनपद सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज सिविल लाइन मार्ग स्थित संत जेवियर्स स्कूल में सोमवार को प्रातः 7:30 बजे विद्यालय के पुरातन छात्र समूह बैच–1989 द्वारा सत्र 2026 की हाईस्कूल परीक्षा में जनपद में पांचवां स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र प्रभाष देव पांडेय के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर आनंद कुमार जान, विद्यालय के शिक्षकगण तथा बैच–1989 के पूर्व विद्यार्थियों ने छात्र को सम्मानित कर उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि प्रभाष देव पांडेय की यह उपलब्धि न केवल विद्यालय बल्कि पूरे जनपद के लिए गौरव का विषय है। कठिन परिश्रम, अनुशासन और लगन से प्राप्त की गई सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित पूर्व छात्रों में जितेन्द्र सिंह, परशुराम, श्याम बिहारी, शांति पांडेय तथा संजय मौर्या ने मेधावी छात्र प्रभाष देव पांडेय को सम्मानित किया और अपने आशीर्वचन देकर उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस सम्मान समारोह से विद्यालय परिवार एवं विद्यार्थियों में हर्ष एवं उत्साह का वातावरण व्याप्त है। इस अवसर पर जगदम्बा प्रसाद, अशोक कुमार तिवारी, राकेश द्विवेदी, प्रदीप चौबे, सुनील कुमार जायसवाल, उर्मिला यादव, वंदना सिंह, शांतेश्वर देव पांडेय, बृजेश तिवारी सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Previous Post

दुद्धी. पारिवारिक विवाद में युवक ने खाया कीटनाशक, हालत गंभीर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • मुख्यालय. मेहनत की मिसाल बने प्रभाष देव पांडेय, सम्मान समारोह में गूंजा प्रतिभा का गौरव
  • दुद्धी. पारिवारिक विवाद में युवक ने खाया कीटनाशक, हालत गंभीर
  • दुद्धी. सरकारी आदेश हवा-हवाई, क्षेत्र के निजी स्कूलों में महंगे दामों पर बेची जा रही हैं प्राइवेट किताबें
  • दुद्धी. लौवा नदी आज अपने अस्तित्व के लिए कर रही संघर्ष
  • युवा सनसनी मोहम्मद यासिर एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप के फाइनल में, कुल 6 भारतीयों की गोल्ड पर नजरें

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.