संवाददाता@हनीफ खान……

सोनभद्र की सीमा से सटे विकासखंड राजगढ़ के ग्राम सभा पडरवा में मुहर्रम के अवसर पर हजरत इमाम हसन और इमाम हुसैन की याद में बड़े अकीदत और श्रद्धा के साथ ताजिया निकाला गया। ताजिया जुलूस के दौरान क्षेत्र में धार्मिक आस्था का माहौल रहा और सभी समुदायों के लोगों ने आपसी भाईचारे एवं सौहार्द का संदेश दिया।
जुलूस के उपरांत ताजिया को परंपरागत रूप से चौक पर बैठाया गया। इस दौरान ताजियादारों एवं अंजुमन के सदस्यों ने इमाम हुसैन की शहादत को याद करते हुए उन्हें खिराज-ए-अकीदत पेश की।

कार्यक्रम में ताजियादार रमजान खान, रसूल खान, अनवर खान, औवल अली, मुस्तफा खान, सुलेमान खान, हमीद खान, मनुव्वर खान, इसराइल खान, इस्माइल खान, करीम खान, मुमताज खान, वारी हसन, शेर मोहम्मद, जबरील खान, हिफाजत हुसैन, अली हुसैन, फैसल खान, अहमद खान, टीपू खान, सद्दाम हुसैन, सलीम, जमाल खान, कमल खान, अहमद रजा, हसनैन रजा, मंगरू खान, सीबू खान, अंशर, शाहिद रजा, शाहिद खान, बबलू खान, मोनू खान, राजा खान, बिस्मिल्लाह खान, हनीफ खान सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
इस अवसर पर अपना दल (एस) अल्पसंख्यक मंच, मिर्जापुर के जिलाध्यक्ष सलीम खान तथा आरिफ अली भी उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल रहा और लोगों ने गंगा-जमुनी तहजीब तथा आपसी भाईचारे की मिसाल पेश की।






