संवाददाता@रामकेश यादव……

विकासखंड राबर्ट्सगंज अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत बकाही, शिवखरी ,से भ टोलिया होते हुए मधुपुर मार्ग की हालत दयनीय हो गई है। ग्रामीणों की शिकायत करने के बावजूद भी अभी तक कोई कार्यवाही पूर्ण रूप से नहीं की गई ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राबर्ट्सगंज अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत से बका ही, शिवखरी, तीन ताली , भटौलिया,होते हुए मधुपुर तक जाने वाले प्रधानमंत्री योजना द्वारा बनाई लगभग दो किलोमीटर लंबी सड़क जो लगभग डेढ़ दशक पूर्व बनाई गई थी। सड़क अब गढ्ढों में बदल गई है। ।ग्रामीणों द्वारा संबंधित को कई बार शिकायत करने के बावजूद भी इसको नजर अंदाज करते हुए कोई कार्यवाही या इसकी मरम्मत नहीं की गई।
जिससे आने वाले बारिश के मौसम में ग्रामीणों के आवागमन इन गांवों के लोगों को लिए बिल्कुल खराब हो सकता है। शिवखरी के पूर्व ग्राम प्रधान राम आशीष सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इसकी मरम्मत के लिए हमने पोर्टल पर भी शिकायत दो बार किए थे लेकिन अभी तक कोई पहल नहीं की गई ।अब यह सड़क पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा बनाने को कहा जाता है ।
लेकिन उनके भी अधिकारी चुप्पी साधे है। ग्रामीण राजीव कुमार, विनीत कुमार, उमाशंकर, रवि यादव, संजय मौर्य,चंद्रभूषण यादव आदि लोगों ने एक बार पुनः जिला अधिकारी का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। जिससे आने वाले बारिश के मौसम में दर्जनों गांव के लोगों के लिए होने वाले आवागमन बाधित होने से रोका जा सके।