• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

अनपरा. इलाके को लेकर किन्नरों के बीच चौकी पर हाई वोल्टेज ड्रामा, वीडियो वायरल

JK Gupta by JK Gupta
May 2, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

संवाददाता@उमेश सिंह…..


बीना चौकी क्षेत्र में वर्चस्व को लेकर किन्नरों के दो गुटों के बीच उस समय हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला,जब विवाद बढ़ते-बढ़ते चौकी परिसर तक पहुंच गया।दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक,कहासुनी और आरोप-प्रत्यारोप का दौर चलता रहा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।जिसका वीडियो किसी ने कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

बताया जा रहा है कि एरिया में बधाई वसूली और कार्यक्रमों में जाने के अधिकार को लेकर लंबे समय से दोनों गुटों के बीच तनातनी चल रही थी।इसी विवाद ने अचानक उग्र रूप ले लिया और दोनों पक्ष चौकी पहुंच गए, जहां जमकर हंगामा हुआ।मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने स्थिति को संभालते हुए दोनों पक्षों को शांत कराया और समझा बुझाकर मामला सुलझाने का प्रयास किया।

पुलिस ने दोनों पक्षों को चेतावनी देते हुए भविष्य में इस तरह की स्थिति न बनने देने की हिदायत दी है।घटना के दौरान चौकी परिसर में लोगों की भीड़ जुट गई, जिससे कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण बना रहा।फिलहाल सोनभद्र लाईव न्यूज़ पोर्टल वायरल वीडियो की पुष्टि नही है करता है।

Previous Post

मुख्यालय. कोतवाली रॉबर्ट्सगंज में अपराध गोष्ठी के निर्देशों पर बैठक, पारदर्शी पुलिसिंग पर जोर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • अनपरा. इलाके को लेकर किन्नरों के बीच चौकी पर हाई वोल्टेज ड्रामा, वीडियो वायरल
  • मुख्यालय. कोतवाली रॉबर्ट्सगंज में अपराध गोष्ठी के निर्देशों पर बैठक, पारदर्शी पुलिसिंग पर जोर
  • मुख्यालय. चूल्हे की आग कम, महंगाई की आग ज्यादा, आम खाना हुआ ‘लक्ज़री’
  • म्योरपुर. घर के ऊपर से गुजर रहे 11000 वोल्ट तार, ग्रामीणों में दहशत, हटाने की मांग तेज
  • मुख्यालय. 03 मई को सोनभद्र में होगी NEET (UG) 2026 परीक्षा, 1508 अभ्यर्थी होंगे शामिल

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.